13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedफिर से दुल्हन बनने निकली राखी सावंत, चमचमाते लहंगे और गुलाब के...

फिर से दुल्हन बनने निकली राखी सावंत, चमचमाते लहंगे और गुलाब के फूलों पर अटकी नजरें

Published on

इंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने लिए दूल्हा ढूंढते हुए दिख रही हैं। वहीं उनका लुक भी पूरी तरह से एक दुल्हन वाला लग रहा है। वह अपने खास दोस्त मोहम्मद दानिश की शादी में पहुंची थीं, जहां पैपराजी के कैमरे के सामने उन्होंने कहा कि जब से मुझे आदिल से धोखा मिला है तो अब मैं हर शादी में दुल्हन बनकर जाती हूं। क्या पता मुझे वहां दूल्हा मिल जाए। वैसे हमारा ध्यान राखी की बातों से ज्यादा उनके लहंगे पर टिक गया, जिसमें वह गजब की सुंदर लग रही थीं।

दूल्हा ढूंढने के लिए राखी ने पहना लहंगा
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि राखी पीले रंग के लहंगे में एकदम दुल्हन की तरह दिखाई दे रही हैं। उनका लुक दूर से ही बहुत अट्रैक्टिव लग रहा था और वह बेहद ही खूबसूरत दिख रही थीं। राखी ने अपने इस लुक को गुलाब के फूलों से कम्पलीट किया था। हेवी एंब्रॉइडरी उनके इस ट्रेडिशनल अवतार में चार चांद लगा रही थी।

सीक्वन लहंगे में सुंदर लगीं राखी सावंत
राखी ने क्रॉप चोली पहनी थी, जिस पर सिल्वर सीक्वेंस को ऐड किया गया था। महीन धागों की मदद से इन्हें जोड़ा गया था। वहीं डीप V नेकलाइन और हेमलाइन पर सीक्वन की पट्टी जोड़ी गई थी। पीले कलर पर यूज किया गया ये सीक्वन अलग ही ब्लिंग इफेक्ट क्रिएट कर रहा था। इस तरह के लहंगे को आप अपनी दोस्त की वेडिंग के लिए कैरी कर सकती हैं।

ऑक्सीडाइज्ड जूलरी ने लुक किया कम्पलीट​
राखी ने अपनी इस चोली के साथ फ्लेयर्ड स्कर्ट पेयर की थी, जिस पर भी मैचिंग सीक्वेंस वर्क किया गया था। हेमलाइन पर हॉरीजेंटल पैटर्न में सीक्वन की कई पट्टियों को ऐड किया गया था। इस लहंगा-चोली के साथ हसीना ने हल्का दुपट्टा कैरी किया था, जिसके किनारे पर पतली गोटा पट्टी दिख रही थी। अपने इस लुक को कम्पलीट करने के लिए राखी ने ऑक्सीडाइज्ड जूलरी कैरी की थी।

गुलाब के फूलों ने लगाए चार चांद​
डांसिंग क्वीन ने गले में चोकर नेकलेस के साथ लॉन्ग नेकपीस, हेवी झुमके, माथा पट्टी और हाथों में ढेरों बैंगल्स पहने थे। इसके साथ उन्होंने बालों पर कुंदन झूमर पासा लगाया हुआ था, जिसे गुलाब के फूलों से सजाया था। बालों को स्पाइरल कर्ल्स में खुला छोड़ा था। हेवी मेकअप, ब्लश और लाइट पिंक लिप शेड से राउंड-ऑफ किया था।

 

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...