14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़रेलवे ने दो धाकड़ महिला अधिकारियों का किया तबादला

रेलवे ने दो धाकड़ महिला अधिकारियों का किया तबादला

Published on

भोपाल

पश्चिम मध्य रेलवे ने कामकाज की जरूरतों के लिहाज से दो धाकड़ महिला अधिकारियों की जिम्मेदारियों को बदल दिया है। इनको जल्द ही अपनी नई जिम्मेदारियों को संभालने के लिए निर्देशित किया गया है। हालांकि ट्रांसफर के पीछे अफसरों के अंदरूनी टकराव की चर्चा का भी बाजार गर्म है। पश्चिम मध्य रेलवे के सहायक कार्मिक अधिकारी किशोर कुमार बारासी ने बीते दिनों प म रे के दो वरिष्ठ महिला अधिकारियों के तबादले का पत्र जारी किया।

इस शासकीय पत्र के अनुसार रश्मि बघेल जो अभी एसजी/आईआरटीएस के पद पर तेनात थीं और तीन अप्रैल को ही मध्य प्रदेश सरकार में नियुक्ति से लौटीं थीं, उन्होंने 11 अप्रैल को ही यहां पर ड्यूटी ज्वाइन की। अब इन्हें भोपाल में वरिष्ठ डीसीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे यहां पर प्रियंका दीक्षित की जगह लेंगी। बारासी के अनुसार प्रियंका दीक्षित की नई तैनाती पीओ/आरसीटी भोपाल के रूप में की गई है। वे यहां एके शर्मा का स्थान लेंगी। फिलहाल एके शर्मा छुट्टी पर चल रहे हैं। शर्मा 12 मई के बाद दफ्तर लौटेंगे।

बा रा सी ने दोनों अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने और मौजूदा तैनाती स्थल छोडऩे की रिपोर्ट की प्रति एवं स्थानांतरण/अवकाश पर मेटल टोकन वापस कर इसका उल्लेख चार्ज रिपोर्ट में कर इसकी प्रति उप मुख्य कार्मिक अधिकारी और लेखा विभाग को भेजने के लिए निर्देशित किया है। तबादले पर अटकलों का बाजार गर्म: इधर, पश्चिम मध्य रेलवे के दोनों अधिकारियों के तबादले पर अटकलों का बाजार गर्म है। अधिकारियों से टकराव को इस फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन कोई खुलकर कुछ कहने के लिए तैयार नहीं है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...