11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़हाउसिंग बोर्ड की मनमानी,अयोध्या बॉयपास रोड कम्फर्ट हेरिटेज कालोनी की दीवार को...

हाउसिंग बोर्ड की मनमानी,अयोध्या बॉयपास रोड कम्फर्ट हेरिटेज कालोनी की दीवार को ढहाया जेसीबी से

Published on

-कालोनी के लोगों का आरोप निजी कालोनी की दीवार तोडऩेे बिना नोटिस की कार्यवाही

भोपाल

शनिवार को हाउसिंग बोर्ड ने एक कवर्ड कालोनी की दीवार को बिना कोई सूचना दिये जेसीबी से तोडऩे की कार्यवाही शुरू कर दी । इससे कालोनी के रहवासियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कालोनी के लोगों ने बामुश्किल कार्यवाही को रूकवाया । इसके बाद भी करीब 25 से 30 फीट दीवार टूट गई । कालोनी के लोगों को कहना है कि अब बोर्ड के अधिकारी उक्त दीवार को फिर से बनाने की बात कह रहे हैं लेकिन इस तरह की कार्यवाही कालोनी के लोगों के गले नहीं उतर रही है ।

मामला कम्फर्ट कालोनी का है जो हाउसिंग बोर्ड की जमीन से लगी हुई है । यह प्रायवेट कालोनी वर्ष 2004 में यानि 14 साल पहले बनाई गई थी यहां करीब 40 आवास बने हुये हैं । इसका बोर्ड की जमीन से कोई लेना-देना नहीं है कालोनी के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को बोर्ड के लोगों ने एक जेसीबी मशीन से दीवार तोडऩा शुरू का दी। सभी लोगों ने बोर्ड के अधिकारियों को बताया कि यह निजी जमीन है इसका बोर्ड से कोई लेना देना नहीं है तब जाकर दीवार तोडऩा बंद की । बोर्ड के इंजीनियर श्री सोनी ने दीवार को एक हफ्ते में फिर से बनाने का भरोसा दिलाया है ।

श्री शर्मा का कहना है कि यहां के रहवासी हाउसिंग बोर्ड के निर्माण गतिविधियों से काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड ने बिना पूर्व सूचना के कॉलोनी से सटे जिस प्रकार से भारी मशीनों से निर्माण कार्य प्रारम्भ किया है उससे कॉलोनी वालों के मकानों की नींव हिल रही है और पूरे मकानों में कम्पन महसूस हो रहा है।

इतना ही नहीं बल्कि कम्फर्ट हेरिटेज कॉलोनी के पार्क वाली जगह पर बाउंड्री वाल भी उन्होंने तोड़ दी है। इससे कॉलोनी की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। कॉलोनी वासियों ने संबंधित बोर्ड अधिकारियों से तत्काल अपना निर्माण कार्य रोककर पहले कॉलोनी की समस्या का हल निकालने की मांग की है। बोर्ड के निर्माण कार्य से प्रभावित कॉलोनी वासी अपने घरों के हिलने से बाहर निकल आए और कार्य रोकने की गुहार लगा रहे हैं

इनका कहना है-
बोर्ड अपनी जमीन पर निर्माण कार्य कर रहा है । इस बीच कम्फर्ट कालोनी की दीवार तोड़ी या नहीं तोड़ी इसकी जानकारी मुझे नहीं में इंजीनियर को है उनसे बात कर लें । इंजीनियर से बात की तो उन्होंने मोबाइल उठाने की जरूरत ही नहीं समझी ।
श्री साहू,उपायुक्त अयोध्या नगर हाउसिंग बोर्ड

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...