13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedइस बैंक को बेचने की तैयारी, उससे पहले आई ये बड़ी खबर,...

इस बैंक को बेचने की तैयारी, उससे पहले आई ये बड़ी खबर, सरकार भी खुश!

Published on

नई दिल्ली,

पब्लिक सेक्टर के बैंक आईडीबीआई (IDBI) बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 की आखिरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. मार्च की तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 64.1 फीसदी बढ़कर 1133 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. एक साल पहले की समान तिमाही में आईडीबीआई बैंक का नेट प्रॉफिट 691 करोड़ रुपये रहा था. सरकार आईडीबीआई बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेच रही है, जिसकी प्रक्रिया जारी है. उम्मीद जताई जा रही है कि IDBI बैंक की विनिवेश की प्रक्रिया मौजूदा वित्त वर्ष (FY 2023-24) में पूरी हो जाएगी.

बैंक का शानदार प्रदर्शन
मार्च की तिमाही के लिए बैंक की नेट ब्याज आय 3279.60 करोड़ रुपये रही है. ये पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 2420.5 करोड़ रुपये से 35.3 फीसदी अधिक है. बैंक का CAR साल दर साल आधार पर 19.06 फीसदी और तिमाही आधार पर 20.14 फीसदी से बढ़कर 20.44 फीसदी हो गया है. CAR इस बात के संकेत देता है कि कोई भी बैंक अपनी जिम्मेदारी को कितने बेहतरीन तरीके निभाता है.

डिविडेंट का ऐलान
IDBI बैंक ने दिसंबर की तिमाही के एनपीए 13.82 फीसदी के मुकाबले मार्च की तिमाही में 6.38 फीसदी के साथ अहम सुधार हासिल किया है. वहीं, बैंक का नेट एनपीए एक तिमाही पहले के 1.08 फीसदी से गिरकर 0.92 फीसदी हो गया. मार्च की तिमाही के लिए IDBI बैंक के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स ने एक रुपये प्रति शेयर की दर से निवशकों को डिविडेंट देने का ऐलान किया है.

सरकार के पास कितनी हिस्सेदारी
सरकार और जीवन बीमा निगम (LIC) दोनों के पास आईडीबीआई बैंक में 94.71 फीसदी की हिस्सेदारी है. इसमें केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 45.48 फीसदी है, तो वहीं LIC का हिस्सा 49.24 फीसदी है. सरकार ने सात अक्टूबर 2022 को आईडीबीआई बैंक के एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के लिए बोलियां आमंत्रित की थीं. कुल मिलाकर सरकार और जीवन बीमा निगम (LIC) मिलकर आईडीबीआई बैंक में 60.72 फीसदी की हिस्सेदारी बेच रही है.

खरीदारों के लिए शर्त
डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट ने कहा था कि संभावित खरीदारों के पास 22,500 करोड़ रुपये की न्यूनतम नेटवर्थ होनी चाहिए. इसके अलावा एक कंसोर्टियम में अधिकतम चार सदस्यों की अनुमति होगी. साथ ही सफल बिडर्स को अधिग्रहण की तारीख से पांच साल के लिए इक्विटी पूंजी का कम से कम 40 फीसदी अनिवार्य रूप से लॉक करना होगा. सरकार ने कुछ समय पहले कहा था कि विदेशी फंड और निवेश फर्मों के एक कंसोर्टियम को आईडीबीआई बैंक के 51 फीसदी से अधिक की ओनरशिप की हासिल करने की अनुमति दी जाएगी.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फरवरी 2021 में बजट पेश करते हुए IDBI बैंक के अलावा दो और सरकारी बैंकों के निजीकरण का ऐलान किया था. लेकिन कोविड की वजह से मामला अटक गया था. शुक्रवार को IDBI बैंक के शेयर 0.37 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 54.55 रुपये पर क्लोज हुए थे.

 

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...