भोपाल
गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 56 साकेत नगर स्थित स्नेह कुंज में भी पीएम की मन की बात क्षेत्रीय वरिष्ठ जनों एवं युवाओं ने एक साथ बैठकर देखा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष केवल मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी व कांग्रेस नेता करनैल सिंह, राकेश पाराशर , अजय सोनी उपाध्यक्ष भाजपा साकेत मंडल, रमेश भारती पूर्व भाजपा वार्ड संयोजक, गोपाल पांडे, सुजॉय आईच, राघवेंद्र त्रिपाठी, भाजपा कार्यकर्ता रतन भट्टाचार्य, आलोक बासु, राजू यादव, प्रकाश खुल्बे, योगेश नाईक, नरेंद्र माली, संदीप पांडे, सोनू पाटिल, लोकेश मालवीय, नरेंद्र कुशवाहा,हरि ओम, रहमान खान, रामू, ओमकार कुशवाहा, प्रकाश शर्मा, स्नेह कुंज के समस्त वरिष्ठ जन एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
पिपलानी में अभा कवि सम्मेलन आज
भोपाल। 1 मई मजदूर दिवस पर श्रम श्री सेवा संस्था समिति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सोमवार रात्रि 8 बजे पिपलानी पैट्रोल पंप, सोनागिरी चौराहा, रायसेन रोड बीएचईएल आयोजित किया गया है । इसमें कवि चौधरी मदन मोहन समर सुल्तानपुर , दिनेश दिग्गज हास्य रस एवं मंच संचालक उज्जैन , डॉ.रुचि चतुर्वेदी आगरा , मुन्ना बैट्री मुंबई , नंदिनी श्रीवास्तव गाजियाबाद , सुमित ओरछा, ओरछा , कुलदीप रंगीला देवास , धर्मेंद्र सोलंकी भोपाल अपनी कवितायें सुनायेंगे । यह कार्यक्रम श्रम श्री सेवा संस्था समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है ।
