11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़मुख्यमंत्री सहित भोपाल में लाखों लोगों ने सुनी पीएम के मन की...

मुख्यमंत्री सहित भोपाल में लाखों लोगों ने सुनी पीएम के मन की बात

Published on

-विधायक कृष्णा गौर ने किया सीएम का सम्मान

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्यातिथ्य में रविवार को मन की बात के 100 एपिसोड पूरे होने पर प्रमुख कार्यक्रम पीपुल्स मॉल में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना । इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान विशेष रुप से मौजूद थे। इस अवसर पर गोविंदपुरा विधायक श्रीमती कृष्णा गौर भी बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधियों के साथ शामिल रही ।

अयोध्या बॉयपास रोड स्थित पीपुल्स माल में आयोजित मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। लाडली बहना योजना के 1 करोड़ से अधिक फॉर्म भरे जाने पर विधायक श्री मति कृष्णा गौर जी के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान का फूलो की बड़ी माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया । इस कार्यक्रम मौजूद हजारों की संख्या में महिलाओं ने लाडली बहना योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। पीपुल्स माल में भूतल, प्रथम तल एवं द्वितीय तल पर हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था है। जिन्हें जहां बैठने की जगह मिली वह लोग वही बैठ गये या खड़े होकर प्रसारण सुना। तीनों स्थानों पर एलईडी एवं साउन्ड सिस्टम की बेहतर व्यवस्था थी ।

प्रसारण समाप्त के बाद श्री चौहान ने वहां पर उपस्थित लाडली बहनों को संवोधित किया। मुख्य मंत्री ने यत्र नार्यस्तु पूजयन्ते,रमन्ते तत्र देवता का उल्लेख करते हुये मध्य प्रदेश में अपने शासन काल में महिलाओं के कल्याण हेतु उठाई गई विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। मुख्य मंत्री ने बताया कि लालडी लक्ष्मी योजना ने किस तरह नारी शक्ति में वृद्धि की है। इसे अब लगभग सभी प्रदेशों ने वभिन्न रूपों में अपना लिया है। अब प्रदेश में बेटियां सशक्त होकर उभरी है। इन्हे विभिन्न स्तरों से सहायता मिलती है। पुलिस बल में उन्हे 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।

मुख्य मंत्री लाड़ली बहना योजना से महिलाओं के आत्म विश्वास को बढ़ाया है। 10 जून से लाड़ली बहनों को एक हजार रूपया प्रतिमाह मिलना प्रारम्भ हो जायेगा। गोविन्दपुरा विधायक श्रीमती कृष्ण गौर ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिये मुख्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं को कृष्णा सामाजिक संस्था ने तीन माह के लिये सैनेटरी पैड नि:शुल्क उपलब्ध कराया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने पर विधायक श्रीमती गौर ने आभार व्यक्त किया।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...