12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedमजदूर दिवस 2023: हमसे बहुत पिछड़ा है सूडान, फिर भी वहां काम...

मजदूर दिवस 2023: हमसे बहुत पिछड़ा है सूडान, फिर भी वहां काम करने क्यों जाते हैं भारतीय

Published on

नई दिल्ली

सूडान दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है। यहां लोगों के पास न तो रोजगार है और न ही कमाई के ज्यादा जरिए हैं। लेकिन इसके बाद भी दुनिया के गरीब देशों में से एक सूडान में हर साल हजारों भारतीय काम के सिलसिले में जाते हैं। अफ्रीकी देश सूडान में जारी हिंसा के बीच इंडियन एयरफोर्स वहां फंसे भारतीयों को निकालने में लगातार जुटी हुई है। अभी बीते दिनों इंडियन एयरफोर्स के विमान ने राजधानी खार्तूम से करीब 40 किलोमीटर उत्तर में स्थित वाडी सैय्यिदना की एक छोटी सी हवाई पट्टी पर 121 लोगों को बचाया है। यह रेस्क्यू आपरेशन 27 और 28 अप्रैल की रात को चलाया गया था। आखिर दुनिया के इतने गरीब मुल्क में हर साल हजारों की संख्या में भारतीय क्यों जाते हैं? यहां जाने वाले आखिर कितनी कमाई कर पाते हैं।

हर साल हजारों की संख्या में भारतीयों के सूडान जाने के पीछे की एक वजह रोजगार है। दरअसल सूडान दुनिया के गरीब देशों की लिस्ट में आता है। सूडान में इंडियन मेडिकल साइंस से लेकर आयुर्वेदिक दवाओं पर काफी भरोसा किया जाता है। इसलिए यहां जाने वाले ज्यादातर भारतीय आयुर्वेदिक दवा बनाने और बेचने का काम करते हैं। इससे उनकी अच्छी आमदनी हो जाती है। इसलिए भारतीय ज्यादा पैसे और रोजगार की तलाश में सूडान चले जाते हैं।

हजारों भारतीय जाते हैं सूडान
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूडान में कर्नाटक राज्य के हक्की-पक्की जनजाति समुदाय के लोग बड़ी संख्या में जाते हैं। इस समुदाय के लोगों को पेड़ पौधों से दवा बनाने और जड़ी-बूटियों का काम अच्छी तरह से आता है। ये इसमें माहिर होते हैं। यहां प बड़े स्तर पर आयुर्वेदिक दवाओं के उत्पादन का व्यवसाय है। भारतीयों के सूडान जाने की एक वजह और भी है। यह भी कहा जाता है कि जिन देशों में तेल के कुंए होते हैं वहां लोगों को अच्छी संभावनाएं नजर आती हैं। इस वजह से भी लोग सूडानी खूब जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिपब्लिक ऑफ़ सूडान में ज़्यादातर गुजराती बसते हैं और राजदूत के मुताबिक़ वहां 70 फ़ीसदी गुजराती लोग हैं।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...