12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedअनुपम खेर ने सुनाया वाइफ किरण से पहली मुलाकात का किस्सा, बताया-...

अनुपम खेर ने सुनाया वाइफ किरण से पहली मुलाकात का किस्सा, बताया- कैसे शादीशुदा एक्ट्रेस से बढ़ा था रिश्ता

Published on

ये तो आप सभी जानते होंगे कि जब अनुपम खेर और किरण खेर की शादी हुई, इससे पहले दोनों भी शादीशुदा थे। अनुपम खेर ने वाइफ किरण खेर से पहली मुलाकात का किस्सा हाल ही में सुनाया। जब वह किरण से मिले तो वह शादीशुदा थीं और उनकी यही शादी दोनों के करीब आने की भी वजह बनी।

अनुपम खेर ने बताया कि जब वह उनसे पहली बार चंडीगढ़ में मिले तब वह गांव के एक सीधे-सादे से लड़के थे और किरण इंडस्ट्री का अच्छा-खासा नाम थीं। उन्होंने ये भी बताया कि उनके बीच कोई कनेक्शन नहीं था। लेकिन चीजें तब बदलनी शुरू हुई जब किरण को अपनी मैरिड लाइफ में परेशानियां आने लगीं। अनुपम खेर और किरण खेर ने साल 1985 में शादी रचाई थी।

तब उनकी शादी हो चुकी थी और एक बेटा भी था
बता दें कि अनुपम खेर से शादी से पहले किरण खेर ने गौतम बेरी से शादी रचाई थी और उनसे उन्हें एक बेटा सिकन्दर (1981) हुआ। अनुपम खेर भी इससे पहले एक्ट्रेस मधुमालती कपूर के साथ शादी रचा चुके थे। अनुपम खेर ने हाल ही में एएनआई से हुई बातचीत में कहा, ‘तब वह ऑलरेडी स्टार थीं। वो थिएटर्स किया करती थीं, वो फिल्मों में काम कर रही थीं। वो एमए फर्स्ट क्लास फर्स्ट थीं। मेरी मुलाकात उनसे चंडीगढ़ में हुई। मैं गांव का एक सीधा सादा सा लड़का था। और हमारे बीच किसी तरह का कोई कनेक्शन भी नहीं था। तब उनकी शादी हो चुकी थी और इस शादी से एक बेटा सिकन्दर भी था।’

अनुपम ने कहा- यादों के खो जाने को लेकर लगता है डर
उन्होंने आगे कहा, ‘हम काफी अच्छे दोस्त थे और साथ में थिएटर्स किया करते थे। बाद में जब उनकी शादी में दिक्कतें होने लगीं तो चीजें बदलने लगीं। लेकिन हम हमेशा ही पहले एक दोस्त रहेंगे।’ अनुपम खेर ने इसी इंटरव्यू में अपने सबसे बड़े डर पर भी बातें कीं। उन्होंने ये भी बताया कि अपने उस सबसे बड़े डर और असफल होने को लेकर घबराहट को कैसे कंट्रोल किया। उन्होंने कहा, ‘अगर आप पूछेंगे कि मेरा सबसे बड़ा डर क्या है तो वो है यादें खो जाने का डर। अगर आपके पास यादें नहीं हैं तो कुछ भी नहीं है। दिलीप साहब ने अपनी यादें खो दी थीं। वो एक शानदार शख्स थे, एक शानदार स्टोरीटेलर, एक ऐसा शख्स जिनके पास कई चीजों की जबरदस्त जानकारी थी। ये कॉन्फिडेंस एजुकेशन से आता है।’

अनुपम खेर बोले- मेरे पास 14 हजार किताबों का कलेक्शन
उनसे पूछा गया था कि क्या उन्हें कभी करियर में असफर होने को लेकर डर हुआ? उन्होंने कहा, ‘मैं काफी पढ़ने-लिखने वाला इंसान हूं। मैं एक्टिंग स्कूल में इतना घिस चुका था। मैं हमेशा से जानता था कि मैं एक बेहतरीन कलाकार हूं। मेरे पास 14 हजार किताबों का कलेक्शन है। अगर आप किसी भी फील्ड की किताबें पढ़ते हैं तो आपको अपने क्राफ्ट का पता लगेगा, आपको हारने का डर नहीं होगा।’

अनुपम के हाथ में कई शानदार फिल्में
आखिरी बार अनुपम ‘शिव शास्त्री बलबोआ’ में नजर आए थे। अनुपम की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो उनके पास ‘वैक्सीन वॉर’, ‘इमर्जेंसी’, ‘कागज 2’, ‘मेट्रो इन दिनों’, ‘आईबी 71’ जैसी फिल्में हैं।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...