11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के एक कर्मचारी को पहले किया सस्पेंड फिर भेजा साउथ की...

बीएचईएल के एक कर्मचारी को पहले किया सस्पेंड फिर भेजा साउथ की रानीपेट यूनिट मेें

Published on

यूनियन नेताओं की आपसी लड़ाई का शिकार हो रहे कर्मचारी

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में इन दिनों कुछ यूनियन नेताओं की आपसी लड़ाई का खामियाजा भेल के कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसा एक नहीं कई बार हो चुका है। इसको लेकर कुछ टे्रड यूनियनों ने एकजुट होकर विरोध करने का मन बना रही है। मामला कारखाने के एक भेल कर्मचारी रोहित कुमार का है। यह कभी एक अन्य यूनियन में पदाधिकारी थे। जब तक इस यूनियन में रहे उन्होंने जमकर काम किया लेकिन जैसे ही अपनी ही यूनियन के पदाधिकारियों से मनमुटाव हुआ तो उन्होंने आल इंडिया भेल कर्मचारी यूनियन का दामन थाम लिया।

बस यही बात उनकी पहली यूनियन के पदाधिकारी को रास नहीं आई। इसको लेकर रोहित कुमार को एक मामले में सस्पेंड कराया लेकिन इस मामले को लेकर स्थानीय प्रबंधन ने जांच पूरी होने ेके पूर्व ही उन्हें बहाल कर दिया। ये बात भी उस यूनियन को पसंद नहीं आई। तो उन्होंने दिल्ली दरबार मेें पूरी ताकत झोंककर उनका तबादला साउथ की रानीपेट यूनिट में करा दिया। न स्थानीय प्रबंधन की चली न एबू यूनियन की।

दोस्ती दुश्मनी में बदल गई
जब रोहित कुमार अपनी पुरानी यूनियन में थे तो उन्हें उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, महासंघ के उपाध्यक्ष भेल के प्लांट काउंसिल और केंद्रीय जेसीएम के प्रतिनिधित्व का दायित्व भी सौंपा गया था। लेकिन जैसे ही उन्होंने इस यूनियन को छोड़ा और आल इंडिया भेल एम्पलाईज यूनियन का दामन थामा तब से उन पर कहर टूट पड़ा। दरअसल एबू यूनियन में एक नहीं दो नेता पहुंच गए। वे भी कट्टर दुश्मन इसीलिए ये दोनों नेता अपनी पुरानी यूनियन की नजर में है।

अब अन्य यूनियन हो रही हैं लामबंद
जानकारों के मानें तो कर्मचारी विरोधी इस रवैये के खिलाफ भेल की कुछ यूनियन लामबंद हो रही हैें। उनका मानना है कि इससे कर्मचारियों का भारी नुकसान हो सकता है। अब देखना यह है कि ये लामबंद होकर एक यूनियन के खिलाफ कैसी लड़ाई लड़ते है।

कर्मचारी विरोधी रवैये के चलते एक यूनियन को उठाना पड़ा नुकसान
भेल में एक यूनियन ऐसी भी है कि जो पिछले कुछ सालों से अपनी ही यूनियन के कुछ कर्मचारियों को अपने पावर के चलते परेशान कर रही थी। किसी का डिमोशन तो किसी का ट्रांसफर तो किसी को प्रमोशन रोकना उसके लिए मामूली बात थी। यही कारण रहा कि जब प्रतिनिधि यूनियन के चुनाव हुए तो ऐसे नाराज कर्मचारियों ने एक अन्य यूनियन का दामन थाम लिया और चुनाव लड़ा। इससे बड़ा नुकसान यह हुआ कि इन कर्मचारियों के यूनियन तो चुनाव जीत गई। लेकिन जिसने इन कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाया था वे हार गए। आज कल भेल में कर्मचारी विरोधी यूनियन को नुकसान पहुंंचाने का काम खुद कर्मचारी कर रहे है। लेकिन फिर भी ऐसी यूनियनें समझने का काम नहीं कर रही है।
———————————————–
कस्तूरबा में जलपान गृह फिर से शुरू
भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वार कमला नेहरू बाल उद्यान में टॉय ट्रेन का शुभारंभ किया गया था। हाल ही में उद्यान में वाटिका जलपान-गृह का पुन: शुरू किया गया है। यहां पर गुणवत्ता एवं सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। यह वाटिका शाम 04 बजे से रात्रि 07:30 बजे तक खुली रहेगी लेेकिन हर मंगलवार अवकाश रहेगा।
———————————————–
संयुक्त ट्रेड यूनियन ने बांटा बुलेटिन
भोपाल। भेल संघर्षशील संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के नेता डीके झारिया ने सोमवार को बुलेटिन निकाला। साथ ही एक गेट मीटिंग का भी आयोजन किया । इस मौके पर श्री झारिया ने कहा कि प्रबंधन और प्रतिनिधि यूनियनें अभी तक कर्मचारियों की मंागों को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है। इससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। मीटिंग में भेलू यूनियन एससी, एसटी और ओबीसी यूनियन के नेता भी शमिल हुए।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...