12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedयोगी ने PM के अपमान को राष्ट्र का अपमान बताया तो कॉमेडियन...

योगी ने PM के अपमान को राष्ट्र का अपमान बताया तो कॉमेडियन ने कसा तंज- खुद गालिबाज अब…

Published on

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कई बड़े दिग्गजों को चुनावी प्रचार मैदान में उतार दिया है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। यूपी के सीएम ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई विवादित टिप्पणी की जमकर आलोचना की है।

यूपी सीएम ने कहा है कि प्रधानमंत्री का अपमान राष्ट्र का अपमान होता है। ये भारत का अपमान करते हैं। भारत की 140 करोड़ जनता का अपमान करते हैं। भारत का अपमान करने वाले किसी व्यक्ति को हमें स्वीकार नहीं करना चाहिए। सीएम योगी के इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। सीएम के बयान पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी बीच जाने माने कॉमेडियन राजीव निगम ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। कॉमेडियन का कहना है कि साल 2014 से पहले प्रधानमंत्री का अपमान राष्ट्र का अपमान नहीं हुआ करता था।

सीएम योगी के बयान पर कॉमेडियन का तंज
कर्नाटक के कलबुर्गी में एक जनसभा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी ने मोदी जी पर टिप्पणी की। क्या इस उम्र में खड़गे जी को ये शोभा देता है? ये दिखाता है कि कांग्रेस हार रही है और उनके पुत्र की जमानत जब्त हो रही है। प्रधानमंत्री का अपमान राष्ट्र का अपमान होता है। ये भारत का अपमान करते हैं। भारत की 140 करोड़ जनता का अपमान करते हैं। भारत का अपमान करने वाले किसी व्यक्ति को हमें स्वीकार नहीं करना चाहिए।’

अब इस पर कॉमेडियन राजीव निगन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘इनका राष्ट्र 2014 के बाद बना है, उसके पहले यही लोग पीएम को कितनी गाली देते थे तब राष्ट्र का अपमान नहीं था। खुद गालिबाज लोग अब गाली का रोना रों रहे है।’

मल्लिकार्जुन खरगे का क्या था बयान
मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘प्रधानमंत्री मोदी एक जहरीले सांप की तरह हैं। आप सोचेंगे कि ये जहर है या नहीं, लेकिन अगर आप इसे चखेंगे तो आपकी मौत हो जाएगी।’

 

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...