16.8 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeखेलजो देखा वो सच नहीं... गंभीर से भिड़ंत पर कोहली की इशारों...

जो देखा वो सच नहीं… गंभीर से भिड़ंत पर कोहली की इशारों इशारों में सफाई

Published on

लखनऊ

आईपीएल 2023 के एक मुकाबले में विराट कोहली की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी नवीन उल हक और कोच गौतम गंभीर से हो गई थी। मैच के बाद तमाम वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस भी इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी बनाते हुए पहला रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा- जो भी कुछ हम सुनते हैं वे विचार होते हैं, तथ्य नहीं। हम जो कुछ भी देखते हैं वह एक दृष्टिकोण है, सत्य नहीं। (Everything we hear is an opinion, not a fact. Everything we see is a perspective, not the truth.- Marcus Aurelius) दरअसल, यह रोम के सम्राट मार्कस ऑरेलियस रोम का कोट है।

विराट कोहली शायद यहां कहना चाहते हैं कि पूरे मामले को लेकर जो कुछ भी समझा जा रहा है वह पूरा सच नहीं है। सोमवार को हुए आईपीएल के एक मुकाबले में मैदान पर विराट कोहली, नवीन उल हक और फिर मैच खत्म होने के बाद लखनऊ के कोच गौतम गंभीर से भिड़ंत हुई थी। यह हर किसी के लिए हैरान करने वाला था। एक मेंटॉर और कोच के रूप में गौतम गंभीर से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं कर सकते।

दूसरी ओर, विराट कोहली की महान सचिन तेंदुलकर से तुलना होती है। उनसे भी ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं होती है। कोहली एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें युवा अपना हीरो मानते हैं। इस तरह के मामले उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मैच की बात करें तो विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रनों से हरा दिया। मैच लो स्कोरिंग रहा। बैंगलोर ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 126 रन बनाए थे, जबकि लखनऊ की टीम 108 रनों पर ढेर हो गई।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...