15.2 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeखेल'साइन करने के लिए भी एथलीट को अपने पास बुलाते' विनेश फोगाट...

‘साइन करने के लिए भी एथलीट को अपने पास बुलाते’ विनेश फोगाट ने बताया कैसे किया गया परेशान

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से ओलंपिक चैंपियन पहलवान, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया है। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मुख्य रूप से विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया कर रहे हैं। द इंडियन एक्सप्रेस के चर्चित सेगमेंट Idea Exchange में विनेश फोगाट ने बताया है कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अधिकारी किस तरह खिलाड़ियों का उत्पीड़न करते हैं।

‘साइन करने के लिए भी एथलीट को बुलाते हैं’
वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार मेडल लाने वाली विनेश फोगाट से जब ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के असिस्टेंट एडिटर मिहिर वासवदा ने पूछा कि फेडरेशन के अधिकारियों का आप लोगों (एथलीट्स) के साथ कैसा व्यवहार है? तो विनेश ने उदाहरण के साथ जवाब देते हुए कहा, “मान लीजिए मुझे नेशनल कैंप में देर से जाना है। इसके मुझे पहले असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर को कॉल करना होगा। तोमर बृजभूषण शरण सिंह से पूछेंगे। फिर मुझे कोच से पूछना होगा। कोच के हाथ में कुछ नहीं होता, फिर भी वह एप्लिकेशन मांगेगा। फिर अगले दिन तोमर फोन नहीं उठाएंगे। अगर वह मुझसे नाराज हैं, तो वह कारण बताओ नोटिस जारी कर देंगे।
.
बातचीत में विनेश बताती हैं कि किस तरह फेडरेशन के अधिकारी बृजभूषण सिंह का नाम लेकर धमकी देते हैं। वह कहती हैं, “हरियाणा सरकार से मिले कैश प्राइज के लिए अगर मेरे परिवार को सर्टिफिकेट पर साइन करवाना होता है और मैं मौजूद नहीं होती हूं, तो वे साइन नहीं करते हैं। डिमांड रखते हैं कि एथलीट खुद आए। छोटी-छोटी बातों के लिए परेशान करते हैं और नेता (बृजभूषण सिंह) का नाम लेकर धमकी देते हैं। हमें बहुत गलत तरीके से ट्रीट किया जाता है।”

अब FIR क्यों?
इस सवाल के जवाब में विनेश ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो पहले हमारा FIR दर्ज कराने का प्लान नहीं। जिनके खिलाफ हम लड़ रहे हैं उन्होंने भी कभी उम्मीद नहीं की होगी कि हम FIR दर्ज करांगे। उन्होंने सोचा कि अगर हमें सच में प्राथमिकी दर्ज करनी होती, तो हम तब दर्ज (जब यौन उत्पीड़न हुआ था।) करते। महिला एथलीटों के रूप में पीड़िता शायद मामले को जानबूझकर अनदेखा करने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने हमारी स्थिति का फायदा उठाया। वे जानते थे कि हम डरे हुए हैं और लोगों का सम्मान करते हैं।

लेकिन FIR दर्ज होने के बाद जनता को यह बताने जैसा है कि हम सच्चे हैं, हमने कुछ भी गलत नहीं किया है। इतना समर्थन मिलना अच्छा है… मैं भगवान में विश्वास करता हूं और उनके पास हर चीज के लिए एक योजना है। हमने बहुत संघर्ष किया है और वह इसे व्यर्थ नहीं जाने देंगे। सब कुछ उनके नियंत्रण में है।”

20 साल और…
जब विनेश से पूछा गया कि वह अपना करियर आराम से पूरा कर सकती थीं, वैसे भी बृजभूषण सिंह का कार्यकाल (बतौर भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष) खत्म हो रहा है तो अब इस मुद्दे को उठाने के पीछे क्या सोच थी? पहलवान ने बताया कि ट्रायल और प्रतियोगिताओं के दौरान बृजभूषण ऐसा कहा करते थे कि ‘मैं और 20 साल तक कुश्ती में रहूंगा।’ हमने सोचा कि अगर वह और 20 साल तक रहेंगे तो ऐसे ही चलता रहा रहेगा। यह रुकने वाला नहीं है। इतने सारे पहलवान खेल में आएंगे और वह उनके आस-पास रहेंगे। मेरे परिवार से भी लड़कियां कुश्ती में आ रही हैं। हमने किसी तरह सहन किया और हिम्मत कर के उस स्थिति से बाहर निकले। लेकिन क्या होगा अगर नए एथलीट उस स्तर तक भी नहीं पहुंचे जहां उन्हें सुना जाएगा? यह चिंताजनक था। सब उनके पैरों तले कुचल दिये जायेंगे। वह इसे अपनी जागीर समझते हैं।

 

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...