7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयगोल्डी बराड़ ने ली टिल्लू ताजपुरिया के मर्डर की जिम्मेदारी, कहा- सभी...

गोल्डी बराड़ ने ली टिल्लू ताजपुरिया के मर्डर की जिम्मेदारी, कहा- सभी मरेंगे

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद वॉन्टेड गैंगस्टर सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ का फेसबुक पोस्ट सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फेसबुक पोस्ट में गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा है कि टिल्लू की हत्या हमारे भाई दीपक तीतर और योगेश टुंडा ने की है. पोस्ट में आगे लिखा गया है कि जितेंद्र गोगी की हत्या की जिम्मेदारी टिल्लू ने ली थी, जो शुरू से ही हमारा दुश्मन था. आज इसकी हत्या कर योगेश और तीतर ने सभी भाइयों का सिर ऊंचा कर दिया है.

गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर आगे लिखा, ‘गोगी कत्ल में जो भी शामिल थे, सभी कुत्ते की मौत मरेंगे.’ दरअसल, देश की सबसे सुरक्षित तिहाड़ जेल में पहले गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया को मौत के घाट उतार दिया गया और अब गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की वहां हत्या कर दी गई. असल में दिल्ली में कई ऐसे गैंग सक्रिय हैं, जो एक साथ मिलकर काम करते हैं.

वॉन्टेड गैंगस्टर्स की लिस्ट तैयार
इनके दो गठजोड़ बन चुके हैं, जो दिल्ली और आस-पास के राज्यों में ऑपरेट करते हैं और इनका सरगना जेल में रहते हुए भी अपना क्राइम सिंडिकेट चलाता है. बता दें कि केंद्र सरकार ने वॉन्टेड गैंगस्टर्स की एक लिस्ट तैयार की है. इस लिस्ट में 28 गैंगस्टर्स हैं.ये वो गैंगस्टर्स हैं, जो भारत से बाहर दूसरे देशों में छिपकर बैठे हैं. इन पर मर्डर, एक्सटॉर्शन और किडनैपिंग जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इस लिस्ट में सतिंदर सिंह सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ का नाम भी शामिल है.

कौन है गोल्डी बराड़?
सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है. वह पंजाब में चलाए जा रहे रंगदारी रैकेट में शामिल रहा है. उस पर यूथ कांग्रेस के नेता गुरलाल पहलवान की हत्या में शामिल होने का भी आरोप है. गोल्डी ने 29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा में हुई हत्या की जिम्मेदारी ली थी. वह 2021 से कनाडा में रह रहा है और वहां से पंजाब में एक मॉड्यूल के जरिए काम करता है.

बराड़ पंजाब के फरीदकोट जिले का मूल निवासी है. गोल्डी बराड़ का संबंध पंजाब के मुक्तसर से है. उसके पिता शमशेर सिंह पंजाब पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर थे, जिन्हें मर्डर केस में नाम आने के बाद 2021 में कंपल्सरी रिटायरमेंट दे दिया गया था.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...