भोपाल।
मंगलवार को गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती कृष्णा गौर भेल के फाउंड्री गेट पहुंची। बड़ी संख्या में मौैजूद श्रमिकों को संबोधित करते हुए श्रीमती गौर ने कहा कि वह हमेशा श्रमिकों के हितों की लड़ाई लड़ती रही हैं। यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। भेल कारखाने मेंं कार्यरत श्रमिकों का प्रबंधन पूरी तरह ध्यान नहीं दे रही है। ठेकेदारों की मनमानी के चलते श्रमिकों का शोषण हो रहा है। उन्हेें समय पर वेतन न मिलना और अन्य सुविधाओं से महरूम रखना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में दिल्ली तक जाकर लड़ाई लड़ी है। प्रबंधन और श्रमिकों के बीच आपसी तालमेल होना जरूरी है। भेल वक्र्स कांट्रैक्ट श्रमिक यूनियन के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे।
————————————————-
ईपीएस 95 के फार्म भरने की अंतिम तारीख 3 मई
भोपाल। ईपीएफ 95 एक्शन कमेटी भेल के पदाधिकारी जेपी गौर और महेश मालवीय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 4नवंबर 22के निर्णयानुसार वेतन के आधार पर पेन्शन का ऑनलाइन फार्म भरने की अंङ्क्षतम तारीख 3 मई की गई है । इस सम्बन्ध में वह ईपीएस के सदस्य जो 2014 अगस्त के पूर्व 58 वर्ष पूर्ण करनेवाले ऑनलाईन फार्म एमपी ऑनलाइन या अपनी सुविधा अनुसार 3 मई तक भर सकते है।
