7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयJNU में दिखाई गई 'The Kerala Story', वामपंथी स्टूडेंट ग्रुप ने फूंका...

JNU में दिखाई गई ‘The Kerala Story’, वामपंथी स्टूडेंट ग्रुप ने फूंका एबीवीपी और आरएसएस का पुतला

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में मंगलवार शाम 4 बजे ‘द केरल स्टोरी’ की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वामपंथी छात्र समूह ने विरोध किया. ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म को लेकर SFI विंग के छात्रों ने एबीवीपी और आरएसएस का पुतला फूंका.फिल्म की स्क्रीन शुरू होने से पहले जेएनयू सभागार में हर हर महादेव के नारे लगे. सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित, ‘द केरल स्टोरी’ 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

हालांकि, फिल्म को केरल में कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है, कई राजनीतिक दल इस फिल्म की रिलीज का विरोध कर रहे हैं. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी केरल स्टोरी के निर्माताओं को यह कहते हुए फटकार लगाई कि वे ‘लव जिहाद’ का मुद्दा उठाकर राज्य को धार्मिक अतिवाद की तरफ ले जा रहे हैं. सीएम ने कहा कि इसके जरिए संघ परिवार के प्रचार को आगे बढ़ाया जा रहा है.

द केरल स्टोरी को लेकर चल रहे विवाद के बीच एबीवीपी ने 2 मई को ऑडिटोरियम-1, कन्वेंशन सेंटर, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में फिल्म की स्क्रीनिंग का आयोजन किया. इसके जवाब में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने द केरल स्टोरी को ‘RSS का प्रोपगैंडा फिल्म” बताया.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...