8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedगो फर्स्ट के दबदबे वाले रूट पर आसमान छूने लगा हवाई किराया,...

गो फर्स्ट के दबदबे वाले रूट पर आसमान छूने लगा हवाई किराया, यात्रियों का छलक रहा दर्द

Published on

नई दिल्ली

वाडिया समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइंस गो फर्स्ट लगभग दिवालिया होने के कगार पर है। इंजनों की कमी, पैसों की किल्लत के चलते एयरलाइन कंपनी को तीन दिनों के लिए अपनी सभी फ्लाइटों को रद्द करना पड़ा है। एयरलाइन ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं है कि वो ऑयल कंपनियों के बकाए को पूरा कर सके। जिसके बाद एयरलाइन ने 3 से 5 मई 2023 तक के लिए अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया। इसका सबसे ज्यादा असर अगर किसी पर हो रहा है तो वो बेकसूर यात्री हैं, जिन्होंने गो फर्स्ट एयरलाइन में टिकट बुक करवाई थी।

यात्रियों का छलका दर्द
सस्ती उड़ान सेवा देने वाली एयरलाइन गो फर्स्ट ने इस कदम का असर यात्रियों पर पड़ रहा है। यात्री परेशान है, एयरपोर्ट से घर लौट रहे हैं। जिन लोगों ने टिकट बुक कर रखी थी, उनके पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है। या तो वो अपनी यात्रा को कैंसिल करें या फिर दूसरी एयरलाइंस कंपनियों से ऊंची दरों पर टिकट बुक करवाए। लोगों ने अपने प्लान के हिसाब से टिकटों की बुकिंग की थी। किसी को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए जाना था तो किसी को ऑफिस की मीटिंग में। गो फर्स्ट एयरलाइन के फ्लाइट कैंसिल होने के बाद इन यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है। उनके लिए सफर करना जरूरी है, ऐसे में उन्हें मजबूरी में दूसरी एयरलाइंस में टिकट बुक करवाना पड़ रहा है।

महंगे फ्लाइट टिकट लेने पर मजबूर यात्री
गो फर्स्ट एयरलाइन की उड़ानें रद्द होने के बाद यात्रियों को दूसरी विमान सेवाओं में अपनी टिकट बुक करवानी पड़ रही है। ये सफर उनके लिए काफी महंगा पड़ रहा है। गो फर्स्ट जो सस्ती विमान सेवाओं के लिए जाना जाता है, लोगों ने अपने बजट के हिसाब से उसमें बुकिंग करवाई थी, लेकिन अब गो फर्स्ट का सस्ता उनके लिए काफी महंगा पड़ रहा है। दूसरी विमाीन कंपनियां भी इस मौके पर भुगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। यात्रियों से डेढ़ से 4 गुना तक अधिक किराया वसूला जा रहा है। दूसरी एयरलाइंस कंपनियों ने फ्लाइट टिकटों के रेट बढ़ा दिए हैं। खासकर उन रूट्स पर जहां गो फर्स्ट का दबदबा था।

हमारी क्या गलती थी…
गो फर्स्ट एयरलाइन की उड़ाने रद्द होने के बाद यात्रियों के लिए सफऱ महंगा हो गया है। परेशान यात्री सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां कर रहे हैं। दूसरे फ्लाइट में या तो टिकट नहीं मिल रहा और अगर मिल रहा तो ऊंची कीमतों पर मिल रहा है। गो फर्स्ट के कस्टमर केयर ने लोगों को कोई मदद नहीं मिल रही है। एयरपोर्ट्स पर गो फर्स्ट के कर्मचारी नदारत हैं। संकट के समय दूसरी विमान कंपनियां मदद के बजाए यात्रियों से विमान किराए के तौर पर ऊंची कीमत वसूल रही है। लोगों का कहना है कि इन सबमें उनकी कोई गलती नहीं है, फिर वो क्यों इस परेशानी को झेल रहे हैं। अपने सफर को वो टाल नहीं सकते, इसलिए उन्हें मगंगी दरों पर टिकट लेना पड़ रहा है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...