9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराष्ट्रीयकिसी का सिर फूटा, किसी का हाथ टूटा... जंतर मंतर पर मिडनाइट...

किसी का सिर फूटा, किसी का हाथ टूटा… जंतर मंतर पर मिडनाइट बवाल का हर अपडेट

Published on

नई दिल्‍ली

जंतर मंतर का धरनास्थल बुधवार-गुरुवार की रात जंग का मैदान बन गया। प्रदर्शनकारी पहलवान और दिल्‍ली पुलिस के जवान आमने-सामने आ गए। बहसबाजी कुछ मिनटों में हाथापाई में बदल गई। किसी का सिर फूटा, किसी के हाथ-पैर में चोट लगी। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया जैसे दिग्गज पहलवानों को चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद हमारे सहयोगी टाइम्‍स ऑफ इंडिया के रिपोर्टर ने देखा कि पहलवान धरनास्थल पर अतिरिक्त गद्दे और फोल्डिंग बेड लाना चाहते थे। भारी बारिश की वजह से वहां पानी भर गया था। दिल्‍ली पुलिस ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। कथित तौर पर नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने विनेश, साक्षी मलिक और संगीता फोगाट के साथ बदसलूकी की। उसने कथित रूप से गालियां भी दीं। इसके बाद पुरुष पहलवानों ने दखल दिया। मामला बढ़ गया और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।

जंतर मंतर पर बवाल क्‍यों हुआ?
हमारे सहयोगी TOI के रिपोर्टर मौके पर मौजूद थे। शाम की बारिश के बाद जंतर मंतर पर पानी भर गया था। गद्दे भीग गए थे। पहलवान अतिरिक्‍त गद्दे और फोल्डिंग बेड लाना चाहते थे। लेकिन दिल्‍ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी ने, जो नशे में धुत था, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और संगीता फोगाट से बदतमीजी की। उसने कथित तौर पर महिला पहलवानों को गालियां भी दीं।

यह सब देखकर बजरंग पूनिया और साक्षी के पति सत्‍यव्रत ने दखल दिया। मामला बढ़ा तो पहलवानों और पुलिस के बीच हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस ने इसके बाद धक्‍का-मुक्‍की और लाठियां भी चलाईं। बजरंग के कंधे में चोट लगी, विनेश के घुटने में। गीता और बबीता फोगाट के भाई दुष्‍यंत फोगाट का सिर फूट गया। उन्‍हें RML अस्‍पताल में भर्ती किया गया।

छावनी में तब्‍दील हो गया जंतर मंतर
पुलिस ने बजरंग, सत्‍यव्रत, जितेंदर किन्‍हा और अन्‍य पुरुष पहलवानों को हिरासत में लेने की कोशिश की लेकिन विनेश बैरिकेड पर कूद गईं और बीच में आ गईं। एक महिला कॉन्‍स्‍टेबल ने फिर उनपर हमला किया। विनेश ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद एसीपी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने उन्‍हें गालियां दी। पहलवानों ने गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी में भी ACP पर आरोप लगाए हैं।बवाल काफी बढ़ा तो सीनियर पुलिस अधिकारी हालात काबू करने पहुंचे। जंतर मंतर को 200-300 पुलिसकर्मियों ने घेर लिया। धरनास्‍थल पर केवल 20 पहलवान रह गए।

आपबीती सुनाते हुए रो पड़ीं विनेश फोगाट
बवाल के बाद पहलवानों ने मीडिया से बात की। बेहद भावुक होकर विनेश फोगाट ने पूरा घटनाक्रम सुनाया। वह बेहद नाराज दिखीं। रोते-रोते उन्‍होंने कहा कि ‘क्‍या हमने यह दिन देखने के लिए देश की खातिर मेडल जीते थे? हमने खाना तक नहीं खाया है। क्‍या हर पुरुष को महिला से बदसलूकी करने का हक है? ये पुलिसवाले बंदूक लिए हैं, हमें मार सकते हैं। महिला पुलिसकर्मी कहां थे? पुरुष पुलिसवाले हमें कैसे इस तरह धक्‍का दे सकते हैं। हम अपराधी नहीं हैं। जिस पुलिसवाले ने शराब पी रखी थी, उसने मेरे भाई को मारा।’

पहलवान शिकायत दें, हम जांच करेंगे: पुलिस
हमने उनको (पहलवानों) बोला है कि वह अपनी शिकायतें दें जिसपर हम निष्पक्ष जांच करेंगे। हम उन पुलिस वालों के खिलाफ भी जांच करेंगे जिनके पर आरोप हैं।

DCP प्रणव तायल (पुलिसकर्मियों के नशे में होने के सवाल पर)
पुलिस ने कहा कि AAP विधायक सोमनाथ भारती कुछ फोल्डिंग बेड लेकर आए थे। उन्‍हें ACP ने बताया कि इसकी अनुमति नहीं मिलेगी। पहलवानों ने फिर बेड भीतर ले जाने शुरू क‍र दिए जिसके बाद विवाद हो गया।

पहलवानों ने कहा, पुलिसवालों पर एक्‍शन हो
पहलवानों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। उन्‍ळोंने कथित मारपीट के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने धरनास्‍थल पर वाटरप्रूफ टेंट, बिस्तर, जिम के उपकरण, कुश्ती मैट और साउंड सिस्टम लाने की अनुमति भी मांगी है।

पत्र में लिखा है, ‘हम, ओलंपियन और अंतरराष्‍ट्रीय पहलवान, पिछले 11 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक विरोध कर रहे हैं। (बुधवार रात) लगभग 11 बजे, हम रात में रुकने के लिए सुविधाओं की व्यवस्था कर रहे थे, जब दिल्ली पुलिस के एसीपी धर्मेंद्र ने लगभग 100 पुलिस कर्मियों के साथ हम पर हमला किया। हमले में दुष्यंत फोगट और राहुल यादव के सिर पर चोट आई है।’

पहलवानों ने आरोप लगाया कि एसीपी ने ओलंपियन विनेश फोगट को गालियां दीं, जबकि साक्षी मलिक और संगीता फोगट को पुलिस ने पीटा। उन्होंने कहा, इस तरह से अंतरराष्‍ट्रीय पहलवानों पर हमला करना और उनका अपमान करना एथलीटों का मनोबल तोड़ने वाला है। यह उनके आत्मविश्वास को कम करता है। इससे देश की भी बदनामी हो रही है। हम आपसे तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...