4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीययूट्यूबर ने कार में उड़ाया पत्नी का मजाक, कहे ऐसे शब्द जिससे...

यूट्यूबर ने कार में उड़ाया पत्नी का मजाक, कहे ऐसे शब्द जिससे पहुंच गया जेल

Published on

ग्रेटर नोएडा,

इन दिनों यूट्यूबर, ब्लॉगर अपने व्यूवर्स बढ़ाने के लिए तरह-तरह की तरकीबें करते दिख रहे हैं. कई बार ये तरकीबें बहुत महंगी पड़ जाती हैं. इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपने एक वीडियो में पत्नी का मजाक उड़ाते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया. देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मामले का संज्ञान लेते हुए ईकोटेक-1 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी भोलू भाटी को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल बीते दिनों ट्विटर पर यूट्यूब ब्लॉग का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें यूट्यूबर भोलू भाटी गाड़ी चला रहा था. उसके बराबर में उसकी पत्नी बैठी थी. ब्लॉग बनाते समय भाटी ने पत्नी से खाने के तरीके को लेकर टोकना शुरू कर दिया और मजाक उड़ाने लगा.

ब्लॉग बनाते मर्यादाओं को भूल गया यूट्यूबर
ब्लॉग बनाते समय वो सारी मर्यादाओं को भूल गया और पत्नी से खाने के तरीके को लेकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने लगा. इसका वीडियो टि्वटर पर ट्रेंड करने लगा. लोगों ने इस हरकत पर नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी यूट्यूबर को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया.

थाना प्रभारी सरिता चौधरी का बयान
इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए ईकोटेक-1 थाना प्रभारी सरिता चौधरी ने बताया कि पिछले दिनों घरबरा गांव के रहने वाले यूट्यूबर भोलू भाटी ने अपनी पत्नी से खाने को लेकर कुछ जातिसूचक शब्द कहे थे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, आईटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...