16.8 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeखेलविनेश के बाद अब महावीर फोगाट बोले- लौटा देंगे द्रोणाचार्य अवार्ड...जंतर मंतर...

विनेश के बाद अब महावीर फोगाट बोले- लौटा देंगे द्रोणाचार्य अवार्ड…जंतर मंतर पर ‘कुश्ती’ तेज

Published on

नई दिल्ली,

कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों ने गुरुवारों को मेडल लौटाने का ऐलान किया है. बुधवार रात को जंतर मंतर पर हुए बवाल के बाद पहलवानों ने ये ऐलान किया. पहलवानों का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने बुधवार रात को धरना दे रहे रेसलर्स के साथ मारपीट की. इस हाथापाई में कुछ पहलवानों के सिर में चोटें भी आई हैं.

बुधवार रात को हुई घटना के बाद अब विनेश फोगाट ने ऐलान किया है कि पहलवान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते हुए सभी मेडल लौटाएंगे. विनेश फोगाट ने कहा, हमें अपमानित किया जा रहा है, जमीन पर घसीटा जा रहा है. ऐसे में हम अपने सभी मेडल लौटा देंगे. वहीं, बजरंग पूनिया ने कहा, अगर ऐसे ही सम्मान हुआ, तो हम मेडल का क्या करेंगे. हम वो मेडल लौटा देंगे भारत सरकार को. इससे अच्छा तो हम सामान्य जीवन जी लेंगे. दिल्ली पुलिस को नहीं दिखता कि ये लोग पद्मा श्री हैं. उस समय इन्हें ये अवार्ड नहीं दिखते, जब ये लोग हमें मारते हैं.

महावीर फोगाट बोले- लौटा दूंगा द्रोणाचार्य अवार्ड
महावीर फोगाट ने भी द्रोणाचार्य अवार्ड वापस लौटाने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा, अगर खिलाड़ियों को न्याय नहीं मिला तो मैं भी द्रोणाचार्य अवार्ड नहीं रखूंगा और उसे लौटा दूंगा. उन्होंने जंतर मंतर पर बैठे खिलाड़ियों पर हुए हमले को निंदनीय बताया.

23 अप्रैल से धरने पर पहलवान
पहलवान 23 अप्रैल से धरना दे रहे हैं. पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. वे बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पहलवानों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई है.

इससे पहले 18 जनवरी को पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था.तब पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह और कोच पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न, अभद्रता, क्षेत्रवाद जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. हालांकि, खेल मंत्रालय के दखल के बाद पहलवानों ने अपना धरना खत्म कर दिया था. तब खेल मंत्रालय ने पहलवानों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया था. अब तीन महीने बाद पहलवान फिर धरना दे रहे हैं. पहलवानों ने अब कमेटी पर ही सवाल खड़े किए हैं.

 

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...