4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीय'आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया मास्टरमाइंड', चार्जशीट में ईडी ने किया...

‘आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया मास्टरमाइंड’, चार्जशीट में ईडी ने किया दावा

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। यह पहली बार है जब ईडी ने मामले में अपनी चार्जशीट में सिसोदिया का नाम लिया है। इससे पहले आबकारी नीति मामले की जांच कर रही सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में सिसोदिया का नाम लिया था। ईडी ने आरोप लगाया है कि पूरे आबकारी नीति मामले के पीछे सिसोदिया मास्टरमाइंड थे और उन्होंने जानबूझकर वित्तीय रिश्वत उत्पन्न करने के लिए नीति को सह-अभियुक्तों को लीक कर दिया था। सिसोदिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सिसोदिया (51) को सबसे पहले केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया था जो आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले की जांच कर रही है। ईडी की ओर से दिल्ली की विशेष पीएमएलए (धन शोधन रोकथाम कानून) अदालत में यह पांचवां आरोपपत्र या अभियोजन पक्ष का शिकायतपत्र दाखिल किया गया है। एजेंसी ने इस मामले में सिसोदिया को ‘मुख्य षड्यंत्रकारी’ बताया है। संघीय जांच एजेंसी ने इस मामले में अभी तक सिसोदिया एवं 11 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है और उसका कहना है कि जांच अभी जारी है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...