18 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeभोपालधायं, धायं, धायं... मुरैना में दबंगों ने राइफल से 6 लाशें गिरा...

धायं, धायं, धायं… मुरैना में दबंगों ने राइफल से 6 लाशें गिरा दीं, नरसंहार से दहल गया MP

Published on

मुरैना

मध्य प्रदेश में मुरैना ज़िले के पोरसा के लेपा गांव में गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई है। पांच लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, एसपी नरेंद्र सिंह नरवरिया ने तीन मौतों की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का वीडियो बनाया जो वायरल हो रहा है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक धीर सिंह और गजेंद्र सिंह के परिवार के बीच साल 2013 में विवाद हुआ था। इसमें धीर सिंह के परिवार के 2 लोगों की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप गजेंद्र सिंह के परिवार पर लगा था। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया था। समझौते के बाद आरोपी पक्ष गजेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ गांव आ गया था। शुक्रवार की सुबह भी सिंह पक्ष ने गजेंद्र सिंह के परिवार पर लाठी-डंडे और गोली से हमला बोल दिया। इस घटना में छह लोगों की अब तक मौत हो गई और 5 घायल हैं।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...

कार्यपालक निदेशक ने किया CIM डिवीजन में ऑटो टेपिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में प्रदीप कुमार उपाध्याय कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने कॉइल एवं...

बीएचईएल भोपाल में कैंटीनों में एसी लगाने की मांग के लिए कर्मचारियों का ऐबू को समर्थन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल की कैंटीनों में बढ़ती गर्मी के बीच कर्मचारियों की सुविधा हेतु...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...

More like this

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...