10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालकर्ज वसूलने का ये कैसा तरीका! शर्म से झुक गया परिवार... अब...

कर्ज वसूलने का ये कैसा तरीका! शर्म से झुक गया परिवार… अब मानव अधिकार आयोग ने SP से मांगा जवाब

Published on

छिंदवाड़ा

बैंक से ऋण ना चुकाने पर आपने सुना होगा कि बैंक द्वारा या तो सार्वजनिक तौर पर मुनादी कराई जाती है, या फिर इश्तेहार जारी किए जाते है, लेकिन छिंदवाड़ा में एक निजी फाइनेंस कंपनी ने कर्ज वसूली के लिए जो तरीका अपनाया उसके बाद ये परिवार का सि‍र शर्म से झुक गया है वह भी तब जब वह रेग्युलर ब्याज के साथ असल रकम पटा रहा था, अब मोहल्ले सहित क्षेत्र में इस तरह से बदनाम किए जाने के बाद इस शख्स ने न्याय की गुहार लगाकर पुलिस से कार्रवाई से मांग की है।

ये है पूरा मामला
दरअसल, मामला छिंदवाड़ा के गुलाबरा का है यहां रहने वाले निमेश ब्रम्हे के मुताबिक उन्होंने इंडिया सेल्टर फाइनेंस कंपनी से खुद का रोजगार स्थापित करने के लिए साल 2021 में दो किश्तों में 11 लाख का लोन लिया था, जिसके बाद लगातार वह हर महीने साढ़े 17 हजार रुपए की किश्त भी भर रहे थे, ऐसे में 2022 जून में उन्हे व्यापार में घाटा हो गया जिसके बाद 3 महीने कि किश्त डयु हो गई थी, उसके बाद लगातार फरवरी तक उन्होंने किश्त की राशि जमा की थी। वहीं सिर्फ 5 किश्त ही ड्यू हुई थी। ऐसे में निमेश ब्रम्हे की माने तो उन्होंने अब तक एक से दो लाख रुपए का कर्ज अदा किया था।

कंपनी ने घर पर बना दी वॉल पेंटिंग
कंपनी ने बिना किसी नोटिस के किश्त ड्यू होने के कारण निमेश ब्रम्हे के गुलाबरा स्थित मकान में आईल पेंट से लिखवा डाला कि यह मकान इंडिया सेल्टर कंपनी की संपत्ति है। निमेश की माने तो उनके मकान के कागजात रखकर ही लोन लिया था, ऐसे में कंपनी के कर्मचारियों की इस हरकत से उनका समाज में काफी शर्मिंदगी महसूस हो रही है।

मानव अधिकार आयोग ने मांगा एसपी से जवाब
छिंदवाड़ा शहर के गुलाबरा में रहने वाले एक शख्स के मकान में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पेंट से आम सूचना लिख दी थी। युवक ने व्यापार के लिए कंपनी से कर्ज लिया था। जिसकी किश्त बाउंस होने पर कंपनी के कर्मचारियों ने यह कारनामा किया था। इस मामले को मानव अधिकतर आयोग ने संज्ञान में लिया है। आयोग ने इस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक से आगामी तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। आयोग ने उल्लेख किया है कि गुलाबरा निवासी निमेश ब्रम्हे ने एक निजी फाइनेंस कंपनी से व्यापार के लिए 11 लाख रुपए लोन लिया था। व्यापार मंदा होने से वह पिछले तीन

कर्ज पटाने के लिए लगातार कर रहे थे मेहनत
निमेश ब्रम्हे ने बताया कि वह रात दिन एक कर कर्ज चुकाने के लिए लगातार लेमिनेशन मशीन और प्लास्टिक के दोना पत्तल बना रहे है, बावजूद इसके निजी माईक्रो फाइनेंस कंपनी ने उनकी किसी भी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया और पूरे मकान में वॉलपेंटिंग करा दी जिससे अब उन्होंने पुलिस की शरण ली है, फिलहाल सीएसपी अमन मिश्रा ने कहा कि वे इस मामले की जांच कर रहे है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...