14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलआखिर क्यों अपना मैडल वापसी करना चाहते हैं महावीर सिंह फोगाट? जानिए...

आखिर क्यों अपना मैडल वापसी करना चाहते हैं महावीर सिंह फोगाट? जानिए पहलवानों के प्रदर्शन की असली वजह

Published on

नई दिल्ली

प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में आये द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच महावीर सिंह फोगाट ने शुक्रवार को भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए धमकी दी कि इंसाफ नहीं मिलने पर वह अपने पदक वापिस कर देंगे। ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया , विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट समेत पहलवान 23 अप्रैल से दिल्ली में धरने पर बैठे हैं।

वे सात पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष और भाजपा सांसद सिंह को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। महावीर फोगाट ने कहा ,‘अगर इस मामले में इंसाफ नहीं मिला तो मैं अपने पदक वापिस कर दूंगा।’ उन्होंने कहा ,‘उस पर जिस तरह के आरोप हैं, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए और उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए ।’ तीन साल पहले भाजपा से जुड़े फोगाट से पूछा गया कि क्या उन्होंने सरकार से बात की है या पार्टी के स्तर पर मसला उठाया है, उन्होंने कहा ,‘ऐसी कोई बात नहीं हुई है।’ प्रदर्शनकारी पहलवानों ने भी पद्मश्री समेत अपने पदक और पुरस्कार लौटाने की धमकी दी है। इस बीच हरियाणा में कई खापों ने भी प्रदर्शनकारी पहलवानों का समर्थन किया है। हिसार, भिवानी, जिंद और रोहतक में कई खाप ने पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन किए। महावीर फोगाट पहलवान गीता और बबीता फोगाट के पिता और विनेश के चाचा हैं।

आखिर क्यों जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवान?
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर रही समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर कई पहलवान जंतर मंतर पर 23 अप्रैल से धरने पर बैठे हैं। बीते 12 दिन से पहलवान राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवानों का बृज भूषण के खिलाफ महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। वे डब्लयूएफआई के चीफ की गिरफ्तारी मांग रहे हैं। बृज भूषण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर भी दर्ज कर ली गई हैं। पहलवानों ने कह दिया कि जब तक बृज भूषण सिंह को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक वह धरना देते रहेंगे।

पहलवानों की सारी मांगे मान ली गई- अनुराग ठाकुर
खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों की सारी मांगे मान ली गई हैं और उन्हें दिल्ली पुलिस को निष्पक्ष जांच पूरी करने देना चाहिये । ठाकुर ने कहा ,‘मैं प्रदर्शन कर रहे सभी खिलाड़ियों से अनुरोध करता हूं कि उनकी मांगे मान ली गई है । अदालत ने भी निर्देश दे दिये हैं और उन्हें निष्पक्ष जांच पूरी होने देना चाहिए ।’ उन्होंने कहा ,‘दिल्ली पुलिस दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...