8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedमुफ्त में उठा लें आधार की इस सर्विस का फायदा, इस दिन...

मुफ्त में उठा लें आधार की इस सर्विस का फायदा, इस दिन खत्म हो रही डेडलाइन

Published on

नई दिल्ली,

आधार आज के समय में हमारी पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज है. इसके बिना किसी भी सरकारी स्कीम का लाभ उठाना संभव नहीं है. आधार की जरूरत लगभग हर सरकारी काम में पड़ती है. इसलिए जरूरी है कि हमारी सही डिटेल्स आधार के डेटा में मौजूद रहे. देश के किसी भी नागरिक को उसके पूरे जीवन में केवल एक बार ही आधार नंबर जारी किया जाता है. इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) जारी करता है. आधार कार्ड धारक की सही डिटेल्स डेटा में मौजूद रहे, इसके लिए UIDAI ने 10 साल पर आधार को अपडेट करने की सर्विस शुरू की है. किसी भी नागरिक को आधार नंबर प्राप्त करने के 10 साल बाद उसे अपडेट करवाना जरूरी है.

नहीं लगेगा कोई शुल्क
UIDAI ने ट्वीट कर बताया है कि यदि आपका आधार 10 साल पहले जारी किया गया था और आपने कभी इसे अपडेट नहीं किया है, तो आप 14 जून तक इस काम को पूरा कर सकते हैं. इस तय समय में आधार में डिटेल्स अपडेट करने के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लगेगा. आप https://myaadhaar.uidai.gov.in की वेबसाइट/पोर्टल पर जाकर ‘मुफ्त’ पहचान का प्रमाण और एड्रेस प्रूफ के डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं.

ऑफलाइन सर्विस पर लगेगा शुल्क
आधार अपडेट करने की मुफ्त सर्विस का लाभ सिर्फ ऑनलाइन ही लिया जा सकता है. वहीं, ऑफलाइन आधार को अपडेट करने के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा. आधार अपडेट होने से केंद्रीय पहचान डाटा भंडार (CIDR) में यूजर्स से संबंधित जानकारी सटीक उपलब्ध रहेगी. आधार कार्ड होल्डर इसके नामंकन की तारीख से हर 10 साल पूरे होने पर पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ वाले दस्तावेजों के सहारे अपने आधार को अपडेट करा सकते हैं.

ऐसे ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं आधार
कोई भी आधार कार्ड होल्डर ऑनलाइन अपने डिटेल्स को अपलोड कर सकता है. इसके लिए सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर अपने आधार नंबर से लॉग-इन करें. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा. उसे दर्ज करें. फिर ‘डॉक्यूमेंट्स अपडेट’ पर क्लिक करें.

अब आपको डिटेल्स दिखने लगेंगी. इसके बाद ‘डिटेल्स वेरीफाई करें और सही होने पर अगले हाइपर-लिंक पर क्लिक करें. ड्रॉपडाउन लिस्ट से प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस डॉक्यूमेंट चुनें. फिर संबधित डॉक्यूमेंट्स की कॉपी अपलोड करें. इसके बाद आधार अपडेट रिकवेस्ट स्वीकार हो जाएगा और एक 14-अंक अपडेट रिकवेस्ट नंबर जेनरेट हो जाएगा.

 

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...