4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयगैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया मर्डर: तिहाड़ के सहायक जेल अधीक्षक समेत 9 पर...

गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया मर्डर: तिहाड़ के सहायक जेल अधीक्षक समेत 9 पर गिरी गाज, 7 सस्पेंड

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की तिहाड़ जेल में हुए गैंगवॉर में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सहायक अधीक्षक सहित तिहाड़ जेल के 7 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जेल अधिकारी ने बताया कि गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया हत्या मामले में तिहाड़ जेल के कुल 7 कर्मियों, जिसमें 3 सहायक अधीक्षक और 4 वार्डन शामिल हैं, उनको निलंबित कर दिया गया और 2 अन्य के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई। DG ने तमिलनाडु स्पेशल पुलिस फोर्स के जवानों के कमांडेंट से बात की है, जो उस वक्त वहां मौजूद थे। कमांडेंट को उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए कहा गया है।

उधर गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया हत्या मामले पर पूर्व IPS अधिकारी किरण बेदी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें प्रशिक्षण पर दोबारा काम करने की जरूरत है। हमें मॉक ट्रेनिंग पर काम करने की जरूरत है। इनकी(कैदियों) आपस में मुलाकात भी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा जो लोग इनसे(कैदियों से) मिलने आते हैं, उसकी प्रक्रिया अलग होनी चाहिए। हमें ये भी कोशिश करना चाहिए कि इनके अधिकतम ट्रायल वीडियो कॉल के माध्यम से हो।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...