8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedएक बोरा पैसों में एक थैली सामान! देखिए दुनियाभर के देशों में...

एक बोरा पैसों में एक थैली सामान! देखिए दुनियाभर के देशों में महंगाई का आंकड़ा

Published on

नई दिल्ली

भारत में पिछले साल 12 में से 11 महीने महंगाई की दर छह फीसदी से ऊपर रही। यह आरबीआई (RBI) के संतोषजनक स्तर (दो से छह फीसदी) से ऊपर है। इसे थामने के लिए सरकार और आरबीआई ने कई कदम उठाए हैं। इनकी बदौलत मार्च में देश में महंगाई की दर 5.66 फीसदी रही। दुनिया के कई देशों में महंगाई चरम पर है। World of Statistics के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा महंगाई दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना में है। वहां महंगाई की दर 104 फीसदी है। यह भारत की तुलना में करीब 20 गुना ज्यादा है। जहां तक सबसे कम महंगाई दर की बात है तो चीन में यह महज 0.7 फीसदी है। दुनिया के कई देशों में भारत से ज्यादा महंगाई है। वहीं कई देशों में महंगाई की दर भारत से कम है। कोरोना महामारी के दौर में दुनियाभर में महंगाई में काफी तेजी आई है। हालांकि अच्छी बात यह है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि कोरोना अब वैश्विक महामारी नहीं रह गई है।

World of Statistics के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा महंगाई वाले देशों की लिस्ट में तुर्की दूसरे स्थान पर है। वहां इनफ्लेशन रेट 43.68 फीसदी है। पाकिस्तान में अप्रैल में महंगाई 36.4 फीसदी पहुंच गई जो 1964 के बाद सबसे अधिक है। दूसरी ओर श्रीलंका में मुद्रास्फीति की दर अप्रैल में घट कर 35.3 फीसदी रह गई। कई तरह की आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे ब्रिटेन में महंगाई की दर 10.1 फीसदी है। इसी तरह इटली में महंगाई दर 8.3 फीसदी, जर्मनी में 7.2 फीसदी, साउथ अफ्रीका में 7.1 फीसदी, ऑस्ट्रेलिया में सात फीसदी, मेक्सिको में 6.85 फीसदी और फ्रांस में 5.9 फीसदी हैं। ये वे देश हैं जहां महंगाई भारत से ज्यादा है।

इन देशों में है भारत से कम महंगाई
अब जरा उन देशों की बात कर ली जाए जहां भारत से कम महंगाई है। नीदरलैंड्स में महंगाई दर 5.2 फीसदी, अमेरिका में पांच फीसदी, ब्राजील में 4.65 फीसदी, इंडोनेशिया में 4.33 फीसदी, कनाडा में 4.3 फीसदी, स्पेन में 4.1 फीसदी, साउथ कोरिया में 3.7 फीसदी, रूस में 3.5 फीसदी, जापान में 3.2 फीसदी, सऊदी अरब में 2.7 फीसदी और स्विट्जरलैंड में 2.6 फीसदी है। सबसे कम महंगाई चीन में है। वहां महंगाई की दर महज 0.7 फीसदी है। अगर ब्रिक्स देशों की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका के बाद सबसे ज्यादा महंगाई भारत में है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...