14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलबाबर आजम ने वनडे करियर का 18वां शतक लगाया, कीवी टीम के...

बाबर आजम ने वनडे करियर का 18वां शतक लगाया, कीवी टीम के खिलाफ बेस्ट पारी

Published on

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में शतकीय पारी खेली और टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाने में बड़ा योगदान निभाया। ये बाबर आजम के वनडे क्रिकेट करियर का 18वां शतक रहा तो वहीं वनडे प्रारूप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर रहा। अपनी इस पारी के दौरान वो वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।

बाबर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में दूसरा शतक लगाया
बाबर आजम ने वनडे क्रिकेट प्रारूप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना दूसरा शतक लगाया। इस टीम के खिलाफ उन्होंने पहला शतक 26 जून 2019 को बर्मिंघम में लगाया था और नाबाद 101 रन की पारी खेली थी। अब उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ इस मैच में 107 रन की पारी खेलकर अपने रिकॉर्ड को सुधारा और न्यूजीलैंड के खिलाफ ये उनकी वनडे क्रिकेट की बेस्ट पारी रही। उन्होंने ये रन इस मैच में 117 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से पूरा किया। उनकी इस पारी के दम पर पाकिस्तान ने इस मैच में 50 ओवर में 6 विकेट पर 334 रन बनाए।

बाबर आजम ने लगाया इंटरनेशनल क्रिकेट में 30वां शतक
बाबर आजम ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट का 30वां शतक लगाया और एक्टिव प्लेयर्स में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वो 7वें नंबर पर हैं। इस मामले में 75 शतक के साथ विराट कोहली पहले नंबर पर हैं जबकि जो रूट व डेविड वॉर्नर 45-45 शतक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं।

सक्रिय खिलाड़ियों द्वारा सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय शतक
विराट कोहली – 75
जो रूट – 45
डेविड वार्नर – 45
रोहित शर्मा – 43
स्टीव स्मिथ – 42
केन विलियमसन – 41
बाबर आजम – 30

 

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...