8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यबैन@@@, सा@@, कु@@... मैनपुरी की गालीबाज जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी का वीडियो...

बैन@@@, सा@@, कु@@… मैनपुरी की गालीबाज जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी का वीडियो वायरल

Published on

मैनपुरी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से जेल अधीक्षक के वायरल वीडियो का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी खुलेआम सिपाहियों को गाली देने की बात करती दिख रही है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल वीडियो ने मैनपुरी से लखनऊ तक अधिकारियों के बीच माहौल को गरमा दिया है। आनन- फानन में जेल अधीक्षक के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। इस वायरल वीडियो में जेल अधीक्षक एक सिपाही का नाम लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल करती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही जेल अधीक्षक के खिलाफ लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। इस प्रकार की भाषा पर तत्काल कार्रवाई की मांग उठने लगी है। जेल डीजी ने इस वीडियो के सामने आने के बाद जांच बैठा दी है। माना जा रहा है कि जेल अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।

क्या है पूरा मामला?
मैनपुरी जेल अधीक्षक के एक कार्यक्रम के दौरान खुलेआम गाली- गलौच का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अम्बेडकर जयंती के मौके पर जेल लाइन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में मैनपुरी जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी भी कार्यक्रम में पहुंची थी। कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक कोमल मंच पर ही मौजूद थीं। उसी दौरान कुछ पुलिसकर्मी आपस में बात करने लगे। इसे देख कर जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी का पारा हाई हो गया। वह चिल्ला पड़ीं। उन लोगों पर फटकार लगाते हुए उन्हें भला-बुरा सुना दिया। जेल अधीक्षक यही नहीं रुकी। उन्होंने कहा तुम लोगों गाली देने का मन करता है। वीडियो में जिन गालियों का प्रयोग है, उसे यहां पर लिख पाना संभव नहीं है। उन्होंने सिपाहियों को वाहियात श्रेणी का करार दे दिया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम को लेकर चंदा न मिलने से जेल अधीक्षक नाराज थीं।

चंदा न मिलने का भी जिक्र
वायरल वीडियो में जेल अधीक्षक कहती दिख रही हैं कि आप लोगों ने इंट्रेस्ट नहीं लिया, इसलिए तैयारियां उतनी उम्दा नहीं दिख रही। उन्होंने पिछली बार के कार्यक्रम का जिक्र किया। जेल अधीक्षक ने कहा कि ये बड़े शर्म की बात है, आप लोगों ने सहयोग नहीं किया। हमारे संविधान के लिए उन लोगों ने इतना कुछ किया। आप लोगों के पास 100, 200, 500 रुपए नहीं हैं। सेम ऑन यू…। इन लोगों ने घर- घर जाकर सहयोग के लिए कहा। आप लोगों में इतनी तमीज नहीं है कि आप इन लोगों का सहयोग करें।

जेल अधीक्षक ने यह भी आरोप लगाया कि 50, 100 रुपए तो आप बंदी को थप्पड़ मार कर ले लेते हैं। सिपाहियों में से किसी ने जेल अधीक्षक का वीडियो शूट कर लिया। इसे इंटरनेट पर डाल दिया। इंटरनेट पर अपलोड होते ही वीडियो वायरल हो गया। अब इस मामले में डीजी जेल ने जांच के आदेश दे दिया है।

डीजी जेल ने बैठाई जांच
जेल अधीक्षक कोमल का वीडियो वायरल होने के बाद जेल डीजी ने इस मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। डीजी जेल की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि मीडिया में मैनपुरी जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। इसकी जांच के लिए वरिष्ठ जेल अधीक्षक, सहारनपुर अमिता दुबे को नामित किया गया है। वे पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट देंगी। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। जेल अधीक्षक कोमल सोशल मीडिया पर अपने स्वैग से हर किसी को हैरान करती रही हैं। उनके काफी फॉलोअर्स हैं। लेकिन, अब वायरल वीडियो के फेर में वह फंसती दिख रही हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...