16.8 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकश्मीर-कश्मीर... जयशंकर की डांट के बाद भी नहीं सुधरे पाकिस्तान-चीन, अब इस्लामाबाद...

कश्मीर-कश्मीर… जयशंकर की डांट के बाद भी नहीं सुधरे पाकिस्तान-चीन, अब इस्लामाबाद में मचा रहे शोर

Published on

इस्लामाबाद

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की कश्मीर को लेकर दो टूक जवाब के बाद भी पाकिस्तान और चीन सुधरे नहीं हैं। इन दोनों देशों ने गोवा में शंघाई सहयो संगठन की बैठक के बाद अब पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कश्मीर को लेकर जमकर जहर उगला है। पाकिस्तान और चीन ने संयुक्त बयान जारी कर कश्मीर को लेकर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का राग अलापा और एकतरफा कार्रवाई का विरोध किया। दोनों देशों ने कहा कि कश्मीर की यथास्थिति में परिवर्तन हालात को और गंभीर बना सकते हैं। वहीं, एस जयशंकर ने दो टूक कहा है कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 की वापसी अब इतिहास हो चुकी है।

कश्मीर पर दोनों देशों ने जारी किया बयान
भारत में एससीओ की बैठक के बाद चीनी विदेश मंत्री क्विन गांग पाकिस्तान दौरे पर गए। इस दौरान चीनी विदेश मंत्री की पाकिस्तानी विदेश मंत्री के साथ इस्लामाबाद में रणनीतिक वार्ता हुई। इसके बाद दोनों देशों ने एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें कश्मीर समेत दक्षिण एशिया के कई मुद्दों का जिक्र था। संयुक्त बयान में बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि हम पाकिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता और राष्ट्रीय विकास के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर विवाद पर चीन के सैद्धांतिक और न्यायपूर्ण रुख के लिए चीन के दृढ़ समर्थन की गहराई से सराहना करते हैं।

कश्मीर पर क्या बोले दोनों देश
साझा बयान में पाकिस्तानी पक्ष ने जम्मू-कश्मीर में स्थिति के नवीनतम विकास पर चीनी पक्ष को जानकारी दी। वहीं, चीनी पक्ष ने दोहराया कि भारत और पाकिस्तान के बीच इतिहास से छोड़े गए कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र चार्टर, प्रासंगिक सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार ठीक से और शांतिपूर्वक हल किया जाना चाहिए। दोनों पक्षों ने किसी भी एकतरफा कार्रवाई का विरोध किया जो पहले से ही अस्थिर स्थिति को और जटिल बनाती है।

बिलावल ने चीन की जमकर तारीफ की
बिलावल ने चीन की शान में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि जब पाक-चीन रणनीतिक साझेदारी की बात आती है तो दोनों देशों मे पूर्ण सामंजस्य देखने को मिलता है। मैं महामहिम को आश्वस्त कर सकता हूं कि चीन और महान चीनी राष्ट्र के लिए पाकिस्तान में हर कोई इस भावना को साझा करता है। चीन हमेशा पाकिस्तान पर अपने सबसे भरोसेमंद साथी और भरोसेमंद दोस्त के रूप में भरोसा कर सकता है। चीन के साथ दोस्ती पाकिस्तान की विदेश नीति की आधारशिला है। उन्होंने सूडान से पाकिस्तानी नागरिकों को निकालने में चीनी सहायता और समर्थन को दोस्ती की हालिया अभिव्यक्ति करार दिया।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...

कार्यपालक निदेशक ने किया CIM डिवीजन में ऑटो टेपिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में प्रदीप कुमार उपाध्याय कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने कॉइल एवं...

बीएचईएल भोपाल में कैंटीनों में एसी लगाने की मांग के लिए कर्मचारियों का ऐबू को समर्थन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल की कैंटीनों में बढ़ती गर्मी के बीच कर्मचारियों की सुविधा हेतु...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...