10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयअगले साल गणतंत्र दिवस पर दिखेगी नारी शक्ति, परेड में सिर्फ महिलाएं...

अगले साल गणतंत्र दिवस पर दिखेगी नारी शक्ति, परेड में सिर्फ महिलाएं करेंगी शिरकत

Published on

नई दिल्ली

गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्त्तव्य पथ पर होने वाले आधिकारिक समारोह में मार्च करने वाली टुकड़ी और बैंड दस्ते में शामिल सभी प्रतिभागी महिलाएं हो सकती हैं। अधिकारी इस तरह के प्रस्ताव पर काम कर रहे हैं। रक्षा सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने मार्च में 2024 परेड की योजना पर तीनों सेनाओं, विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक कार्यालय ज्ञापन भेजा है।

सूत्रों ने कहा कि ज्ञापन में इस तरह के प्रस्ताव पर विचार किए जाने का उल्लेख किया गया है और कहा गया है कि फरवरी की शुरुआत में रक्षा सचिव की अध्यक्षता में एक ‘डी-ब्रीफिंग बैठक’ आयोजित की गई थी। ज्ञापन में कहा गया है कि विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय किया गया कि अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में शामिल टुकड़ियों (मार्चिंग और बैंड), झांकी और अन्य प्रदर्शनों में केवल महिला प्रतिभागी होंगी।

पिछले कुछ वर्षों में कर्तव्य पथ पर होने वाली वार्षिक परेड में महिला अधिकारियों ने हिस्सा लिया है। इसमें सेना की टुकड़ी की अगुवाई करने वाली महिला अधिकारी शामिल हैं। भारत ने इस वर्ष 26 जनवरी को आयोजित 74वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान अपनी सैन्य ताकत और जीवंत सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया, जिसमें ‘नारी शक्ति’ एक प्रमुख विषय रहा था।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...