10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयधूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश, दिल्ली-NCR को लेकर IMD का...

धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश, दिल्ली-NCR को लेकर IMD का अलर्ट

Published on

नई दिल्ली,

देश के अन्य राज्यों की तरह राजधानी दिल्ली में भी बारिश के लुका-छिपी का खेल जारी है. इस बीच एनसीआर में बूंदा बांदी का दौर भी शुरू हो गया है. कुछ जगहों से तेज हवाओं के चलते पेड़ गिरने की भी तस्वीरें सामने आई हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो घंटे में दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश की दर्ज की जा सकती है.

मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले दो घंटों के दौरान हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, गुरुग्राम के कई स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में धूल भरी आंधी/गरज के साथ बारिश होने की आशंका जताई है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 45 डिग्री किमी/ प्रति घंटा हो सकती है. लोगों को एहतियात रखने के निर्देश भी जारी किया गया है.

यात्रा से बचने का निर्देश
बारिश और धूल भरी आंधी के चलते दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक जाम की स्थिति आ सकती है. ऐसे में मौसम विभाग ने ट्वीट कर लोगों से ट्रैफिक एडवायजरी का पालन करने की अपील की है. इसके अलावा लोगों को घर के अंदर रहने, खिड़कियां और दरवाजे बंद करने और यदि संभव हो तो यात्रा से बचने के निर्देश भी दिए गए हैं. आंधी और बारिश से कच्चे घरों और दीवारों को मामूली नुकसान की आशंका है.

मौसम की आंख-मिचौली जारी
बता दें कि मई महीने में जहां ठीक-ठाक गर्मी पड़ती है, उस वक्त गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है. दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का आंख-मिचौली जारी है. इससे पहले 27 अप्रैल से 2 मई तक इन राज्यों में बारिश दर्ज की गई थी. वहीं, 19 से 22 अप्रैल को भी रुक-रुक कर बारिश का दौर देखा गया था.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...