8.3 C
London
Monday, February 16, 2026
HomeUncategorizedवॉरेन बफेट को 92 साल की उम्र में सता रहा इस बात...

वॉरेन बफेट को 92 साल की उम्र में सता रहा इस बात का डर, कह दी ये बड़ी बात

Published on

नई दिल्ली

वॉरेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। इस अवधि में कंपनी को 35.5 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ है। यह Apple इंक जैसे शेयरों से ज्यादा लाभ को दिखाता है। फर्म का कैश होल्ड 130 अरब डॉलर से अधिक हो गया। निवेश से होने वाली हायर इनकम ने ऑपरेटिंग प्रॉफिट को बढ़ाया है। कंपनी की नेट इनकम 24,377 डॉलर प्रति क्लास A शेयर के बराबर हो गई है और यह एक साल पहले 5.58 अरब डॉलर या 3,784 डॉलर प्रति शेयर से बढ़ गई। दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति, बफेट ने साल 1965 से बर्कशायर को चलाया है। इनके दर्जनों व्यवसायों में जिको कार बीमा, बीएनएसएफ रेलमार्ग और डेयरी क्वीन और फ्रूट ऑफ द लूम आदि शामिल हैं। दिग्गज अरबपति को अब 92 वर्ष की उम्र में डर सता रहा है। उन्होंने इसका जिक्र किया है।

आगे घट सकती है कमाई
दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट के विचार बर्कशायर हैथवे के साथ अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी गहरे प्रभाव डालते हैं। वॉरेन बफे ने कहा है कि अच्छा समय अब खत्म हो सकता है। बफेट के मुताबिक, इस साल बर्कशायर के अधिकांश ऑपरेशन की कमाई में गिरावट आ सकती है। उन्होंने इसके पीछे की वजह लंबे समय से अनुमानित मंदी से आर्थिक गतिविधियों का धीमा होना बताया है। ओमाहा, नेब्रास्का में समूह की वार्षिक आम बैठक में ये टिप्पणी की है। हाल ही बर्कशायर ने पहली तिमाही में ऑपरेशन कमाई में 8.07 बिलियन डॉलर के साथ लगभग 13% वृद्धि दर्ज की है।

बफेट ने ताइवान की कंपनी में घटाई हिस्सेदारी
चौथी तिमाही में बफेट ने ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटा दी। कुछ ही महीनों पहले उन्होंने खुलासा किया था कि उनके पास इस कंपनी में बड़ा हिस्सा है। हिस्सेदारी घटाने पर बफेट का कहना था कि यह कंपनी दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण फर्म में से एक है। इसका मैनेजमेंट भी बढ़िया है। बावजूद इसके वह हिस्सेदारी घटा रहे, क्योंकि उन्हें लोकेशन पसंद नहीं आ रही। बफेट का यह इशारा चीन और ताइवान के बीच बढ़ते तनाव की ओर था।

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...