10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयसीमा पार बढ़ी आतंकी मूवमेंट, PAK ने एक्टिव की BAT, खुफिया रिपोर्ट...

सीमा पार बढ़ी आतंकी मूवमेंट, PAK ने एक्टिव की BAT, खुफिया रिपोर्ट से खुलासा

Published on

नई दिल्ली,

जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं. हाल ही में राजौरी के केसरी हिल्स इलाके में आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे. अब आतंकियों को लेकर खुफिया इनपुट को लेकर सुरक्षाबल अलर्ट हो गए हैं. खुफिया सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर राजौरी सेक्टर के सामने सीमा पार अपनी बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) को एक्टिव कर दिया है.

खुफिया सूत्रों की मानें तो पुंछ, राजौरी, मेंढर, कृष्णा घाटी और बिम्बर गली में आतंकियों की मूवमेंट रिकॉर्ड की गई है. इसके आसपास ही सीमा पार BAT भी एक्टिव है. खुफिया सूत्रों ने ये भी बताया कि राजौरी के केसरी हिल्स में मारे गए आतंकियों की जांच के बाद ये खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान आतंकियों को युद्ध जैसे हथियार दे रहा है.

खुफिया सूत्रों का ये भी कहना है कि जंगल के रास्ते आतंकियों को जम्मू सेक्टर में घुसपैठ कराने के लिए मुजाहिद बटालियन और पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम मदद कर रही है. सूत्रों के मुताबिक POK में तीन जगह BAT टीम एक्टिव है. POK में मौजूद Lanjote और कालू एरिया के पास भी BAT टीम से खतरा है.

गौरतलब है कि सीमा पार का कालू लॉन्च पैड जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी सेक्टर के सामने पड़ता है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक पीओके के पीर कालंजर, डोतिल्ला, केजी टॉप के नजदीक के गांवों में आतंकी मूवमेंट बढ़ी है. खुफिया सूत्र बताते हैं कि पीओके में जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ सेक्टर के सामने चार बड़ी लोकेशन कोटली, लंग्योट, निकैल और खुइरेट्टा में आतंकियों की मूवमेंट है.

क्या है बैट?
बैट (BAT) यानी बॉर्डर एक्शन टीम पाकिस्तान की स्पेशल फोर्स से लिए गए सैनिकों का एक ग्रुप है. बैट में पाकिस्तानी सैनिकों के साथ ही आतंकी भी होते हैं. इन आतंकियों को भी सेना की ही तरह ट्रेनिंग दी गई होती है. इनको नियंत्रण रेखा पर हमला करने के लिए तैयार किया गया होता है. ‘बैट’ टीम को स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) ने तैयार किया है. यह टीम पूरी योजना के साथ छिपकर पीछे से अटैक करती है और भारतीय सुरक्षाबलों को निशाना बनाती है.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...