8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedमार्केट 700 अंक ऊपर, फिर क्यों औंधे मुंह गिरे अडानी के शेयर,...

मार्केट 700 अंक ऊपर, फिर क्यों औंधे मुंह गिरे अडानी के शेयर, दो में लगा लोअर सर्किट

Published on

नई दिल्ली

शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी रही है। बाजार 700 अंकों के ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ है। लेकिन अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट रही है। अडानी ग्रुप की ज्यादातर कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। ग्रुप की दो कंपनियों के शेयरों में दिनभर लोअर सर्किट लगा रहा है। जिन शेयरों में लोअर सर्किट रहा उनमें अडानी टोटल गैस और अडानी ट्रांसमिशन शामिल हैं। अडानी के शेयरों में गिरावट के चलते निवेशकों को काफी नुकसान हुआ है। बाजार में तेजी के बीच अडानी ग्रुप के शेयरों में दिनभर गिरावट देखने को मिली है। ग्रुप के शेयरों में गिरावट के चलते अडानी की नेटवर्थ में भी गिरावट आई है।

इन शेयरों में रही गिरावट
अडानी ग्रुप की जिन कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही उनमें अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, अडानी पॉवर, अडानी टोटल गैस, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी विल्मर के शेयर शामिल हैं। इसमें अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर गिरावट के साथ 1892 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। वहीं अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 913.45 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अडानी पॉवर के शेयर 238.25 के स्तर पर बंद हुए हैं। अडानी विल्मर के शेयर एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 392.70 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं।

इन स्टॉक्स में लगा लोअर सर्किट
अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी टोटल गैस के शेयर में दिनभर लोअर सर्किट देखने को मिला है। यह शेयर 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 872.90 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अडानी ट्रांसमिशन के शेयर भी 5 फीसदी की गिरावट के सथ 949.05 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। इन शेयरों में दिनभर बिकवाली हावी रही है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...