8.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeभोपालशादी में फोटो खिंचवाने पर हुआ विवाद, चाकू मारकर कर दी दुल्हन...

शादी में फोटो खिंचवाने पर हुआ विवाद, चाकू मारकर कर दी दुल्हन के ममेरे भाई की हत्या

Published on

बैतूल ,

मध्य प्रदेश के बैतूल में शादी समारोह में चाकू चलने पर एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि जयमाला के बाद फोटो सेशन के दौरान विवाद हुआ. जिसमें दुल्हन के ममेरे भाई की हत्या हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह घटना शाहपुर थाना इलाके के हाथी कुंड गांव में हुई. रविवार की रात दिनेश यादव की बेटी की शादी थी. बारात आने के बाद जयमाला का कार्यक्रम के बाद बाराती और रिश्तेदार फोटो सेशन के लिए स्टेज पर गए. दुल्हन के मामा के दो बेटे चंद्रशेखर उर्फ बीरबल यादव और मोहन यादव अपने परिवार के साथ शादी में आए थे. दोनों भाई बहन के साथ फोटो खिंचवाने स्टेज पर गए और उनकी बहने भी साथ आ गईं.

दुल्हन के ममेरे भाई की चाकू गोदकर हत्या
इस दौरान विक्की यादव और देवेंद्र यादव ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए. बीरबल और मोहन ने इसका विरोध किया. लेकिन मामला इतना बढ़ गया कि देवेंद्र यादव ने बीरबल को पकड़ा और विक्की यादव ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. इसके अलावा मोहन यादव के सिर पर भी चाकू से वार किया और मौके पर अफरातफरी मच गई.

हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से हुए फरार
घटना के बाद दोनों घायलों को पाढर अस्पताल ले जाया गया. जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने चंद्रशेखर उर्फ बीरबल यादव को मृत घोषित कर दिया. घायल मोहन यादव को सिर पर कम चोट लगी थी जिसे प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी. पुलिस ने रविवार की मृतक की लाश का पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया.

इस मामले पर टीईआई एआर खान का कहना है कि शादी में वरमाला के बाद फोटो सेशन चल रहा था. इस दौरान विवाद होने पर दुल्हन के ममेरे भाइयों पर चाकू से हमला किया. जिसमें एक की मौत हो गई है दूसरा सिर में चोट लगने से घायल हो गया. दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है दोनों की तलाश की जा रही है.

 

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...