9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedगोल्‍डी बराड़ का नाम लेकर सलमान को धमकी देने वाले की खैर...

गोल्‍डी बराड़ का नाम लेकर सलमान को धमकी देने वाले की खैर नहीं! जारी हुआ लुकआउट नोटिस

Published on

सलमान खान को जिस शख्स ने मेल के जरिए धमकाया था, उसके खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, उस इंसान ने गैंगस्टार गोल्डी बराड़ के नाम से धमकीभरा ईमेल भेजा था। मार्च में गैलेक्सी अपार्टमेंट के ईमेल में लिखा था कि गोल्डी बराड़ से बात कर ले वरना अगली बार झटका ही मिलेगा। इसके बाद इस मामले की पुलिस में शिकायत की गई तो FIR दर्ज हुई थी। अब लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

सलमान खान को पिछले कुछ समय से धमकियां मिल रही हैं। उन्हें अब तो मुंबई पुलिस ने Y+ सिक्योरिटी भी दे दी है। एक्टर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके चारों तरफ इतनी बंदूकें रहती हैं, जिनसे तो अब उन्हें डर भी लगने लगा है। वह कहीं भी जाते हैं तो पूरी सुरक्षा के साथ जाते हैं। जैसे उन्हें बताया गया है, वैसे ही वो सब फॉलो कर रहे हैं। वह कोई कोताही नहीं कर रहे हैं।

सलमान खान को मिली थी धमकी
बता दें कि 18 मार्च 2023 को दोपहर करीब 1.46 मिनट पर सलमान खान को ईमेल मिला था। जिसमें लिखा था- तेरे बॉस सलमान से गोल्डी भाई को बात करनी है। लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू तो देख ही लिया होगा। सलमान ने अगर नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेगा। मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दियो, फेस टू फेस करना हो वो बता दियो। अभी टाइम रहते बता दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा।’

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...