9.5 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल टाउनशिप में के आवासों पर लाखों का किराया बकाया, नहीं हो...

भेल टाउनशिप में के आवासों पर लाखों का किराया बकाया, नहीं हो पा रही है वसूली

Published on

भोपाल।

भेल टाउनशिप में बने क्वाटरों को भेल नगर प्रशासन विभाग ने केन्द्र व राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य कई निजी एजेंसियों को भी किराए पर दिए हैं। जिनका किराया लाखों में है, वहीं खाली क्वाटरों पर सरकारी विभागों सहित अन्य लोगों ने कब्जे तो जमा लिये हैं, लेकिन मकान सहित बिजली, पानी की सुविधाओं का किराया वर्षों से अदा नहीं किया है।

बकायादारों में विद्युत मंडल, पुलिस, शिक्षा, पोस्ट आफिस, निजी शिक्षण संस्थान, निजी सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने यहां मकान किराए पर लिये हंै। भेल प्रबंधन अन्य विभागों के कर्मचारियों को मकान आवंटित कर मुसीबत में फंस गया है क्योंकि उन्हें समय पर किराये की राशि अदा नहीं की जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि इसका कारण यह है कि संबंधित विभाग ही कर्मचारियों के मकानों के किराए का भुगतान भेल को करते हैं, लेकिन कई विभाग के बिल लंबे समय से धूल खा रहे हैं जिससे भेल को नुकसान हो रहा है। जबकि यहां रहने वालों का कहना है कि विभाग के मकान बहुत पुराने हो चुके है। भेल प्रबंधन इनकी मरम्मत नहीं कराता जिससे रहवासियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

भेल से केवल अन्य विभागों के कर्मचारी-अधिकारी ही नहीं बल्कि राजनेता, समाजसेवी और व्यापारी भी मकानों को किराये पर देने की मांग करते आये हैं। भेल प्रवक्ता का कहना है कि जिन लोगों को किराया बाकी है उन्हें समय-समय पर नोटिस भेजा जा रहा है। वसूली का काम भी जारी है। जो किरायेदार किराया नहीं दे रहा है उनकी बिजली-पानी बंद करने का काम भी जारी है।

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

बीएचईएल भोपाल द्वारा अवधपुरी चौराहे के पास अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई — अवैध गुमटियों व दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, क्षेत्र हुआ...

भोपाल बीएचईएल भोपाल द्वारा टाउनशिप क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए...

बीएचईएल के प्रेस शॉप में नई 8 टन स्लाटिंग प्रेस मशीन का लोकार्पण

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के फीडर्स विभाग के प्रेस शॉप प्रभाग में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...