10.3 C
London
Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedकंडोम बनाने वाली कंपनी ने कराई जोरदार कमाई, IPO वालों की लगी...

कंडोम बनाने वाली कंपनी ने कराई जोरदार कमाई, IPO वालों की लगी लॉटरी

Published on

नई दिल्ली,

कंडोम बनाने वाली दिग्गज फार्मा कंपनी मैनकाइंड के शेयरों की मंगलवार को स्टॉक मार्केट में जोरदार लिस्टिंग हुई और निवेशकों ने ताबड़तोड़ कमाई की. अपने इश्यू प्राइस से 20 फीसदी अधिक के प्रीमियम पर लिस्ट हुए Mankind Stocks ने कारोबार खत्म होते-होते शानदार रिटर्न दिया.

10 फीसदी का अपर सर्किट
बाजार में कारोबार खत्म होने पर कंपनी के स्टॉक 10 फीसदी के अपर सर्किट के साथ क्लोज हुए. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड के शेयर 9 मई 2023 को 1,430 रुपये के भाव पर बंद हुए. इस तरह से देखा जाए तो 1,080 रुपये के इश्यू प्राइस पर 32.41 फीसदी का रिटर्न इस शेयर ने अपने निवेशकों को लिस्टिंग डे पर दिया. लिस्ट होने के बाद पूरे दिन कंडोम बनाने वाली इस कंपनी के शेयर ने तेजी के साथ कारोबार किया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर 1,424.05 रुपये के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

20 फीसदी प्रीमियम पर हुई थी लिस्टिंग
शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात करें तो Mankind Pharma की स्टॉक मार्केटमें बीएसई (BSE) पर अपने इश्यू प्राइस से 20 फीसदी अधिक के प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई थी. मैनकाइंड फार्मा का 1,080 रुपये का इश्यू 1300 रुपये पर लिस्ट हुआ. फार्मास्युटिकल कंपनी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर भी समान दर पर अपने पहले ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत की है. यानी जिन लोगों ने मैनकाइंड फार्मा के आईपीओ पर दांव लगाया था, उन्हें पहले दिन ही प्रति शेयर 220 रुपये का मुनाफा हुआ है.

मार्केट में लिस्टिंग के बाद मैनकाइंड फॉर्मा के शेयर तेजी ऊपर की तरफ भागे. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सुबह 11:05 बजे ही 28.75 फीसदी की बढ़त लेते हुए 1,390.55 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. ये रॉकेट जैसी तेजी कंपनी के शेयरों में कारोबार की समाप्ति तक देखने को मिली.

25 अप्रैल को इश्यू हुआ था ओपन
मैनकाइंड फार्मा देश की सबसे बड़ी दवा कंपनियों में शामिल है. इसका आईपीओ 25-27 अप्रैल के बीच 1,026-1,080 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के साथ सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ था. हालांकि, आईपीओ में योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) का हिस्सा 4916 फीसदी सब्सक्राइब्ड हुआ था, लेकिन रिटेल कैटेगरी में इसे अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था और RII अंडरसब्सक्राइब हुआ था. इस कैटेगरी में इश्यू को 0.92 गुना ही सब्सक्रिप्शन मिला था. जबकि, गैर संस्थागत निवेशकों (NII) का हिस्सा 380 फीसदी सब्सक्राइब किया गया था.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...