9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedक्या 2027 तक डीजल कारों पर लग जाएगा प्रतिबंध? मोदी सरकार के...

क्या 2027 तक डीजल कारों पर लग जाएगा प्रतिबंध? मोदी सरकार के पैनल ने कर दी बड़ी सिफारिश

Published on

भारत सरकार जीरो एमिशन के टारगेट को अचीव करने के लिए जोर-शोर से लगी हुई है और इससे लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग से लेकर सेल्स और सब्सिडी पर जोर दिया जा रहा है। अब इस कोशिशों में नरेंद्र मोदी सरकार के एक मंत्रालय के पैनल ने बड़ी और जरूरी सिफारिश की है। मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस द्वारा गठित एक पैनल ने सिफारिश की है कि भारत में 2027 तक डीजल से चलने वाले चार पहिया वाहनों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। साथ ही कार्बन एमिशन में कटौती के लिए 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों और प्रदूषित शहरों में इलेक्ट्रिसिटी और गैस से चलने वाले वीकल्स पर स्विच करना चाहिए।

दरअसल, भारत ग्रीनहाउस गैसों के सबसे बड़े उत्सर्जकों में से एक है। 2070 तक जीरो एमिशन टारगेट को हासिल करने के लिए भारत नवीकरणीय ऊर्जा से अपनी जरूरतों के 40 फीसदी बिजली का उत्पादन करना चाहता है। सरकारी पैनल ने ऑयल मिनिस्ट्री की वेबसाइट पर पोस्ट की गई एक रिपोर्ट में कहा कि साल 2030 तक अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम में ऐसी सिटी बसें नहीं जोड़ी जानी चाहिए, जो इलेक्ट्रिक नहीं हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए डीजल बसें 2024 से नहीं जोड़ी जानी चाहिए। हालांकि, यहां बताना जरूरी है कि यह सिर्फ सिफारिश है, जिसे पेट्रोलियम मंत्रालय के पूर्व तेल सचिव तरुण कपूर की अध्यक्षता वाली एनर्जी ट्रांजिशन एडवायजरी कमिटी ने दी है और आने वाले समय में पेट्रोलियम मिनिस्ट्री के ऊपर है कि इसे लागू किया जाए या नहीं।

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार को 31 मार्च से आगे के लिए फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक एंड हाइब्रिड वीइकल्स स्कीम (FAME) के तहत दिए गए इंसेंटिव के टारगेटेड एक्सटेंशन पर विचार करना चाहिए। आपको बता दें कि भारत का लक्ष्य 2030 तक अपने ऊर्जा मिश्रण में गैस की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 15 फीसदी करना है। फिलहाल यह 6.2 फीसदी है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...