18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयकल आएगा सीबीएसई 10वीं-12वीं का रिजल्ट? बोर्ड ने कहा- वायरल नोटिस फेक

कल आएगा सीबीएसई 10वीं-12वीं का रिजल्ट? बोर्ड ने कहा- वायरल नोटिस फेक

Published on

नई दिल्‍ली,

सीबीएसई बोर्ड रिजल्‍ट का इंंतजार कर रहे स्‍टूडेंट्स के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीबीएसई बोर्ड के नाोटिफ‍िकेशन में दावा किया गया है कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 11 मई 2023 को आएगा. हालांकि बोर्ड के आध‍िकारिक बयान के मुताबिक यह नोटिफिकेशन फेक है. बोर्ड ने कहा है कि अभी छात्र आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें.

38 लाख स्‍टूडेंट्स को है इंतजार
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षाएं खत्‍म होने के बाद से ही परीक्षा में शामिल हुए 38 लाख से अधिक स्‍टूडेंट्स अपने रिजल्‍ट के इंतजार में हैं. अब इस नोटिफिकेशन के सामने आने के बाद छात्रों में संशय की स्थ‍िति बन गई है. अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट 2023 कल ही घोषित हो सकते हैं. कई छात्रों का कहना है कि पहले भी ऐसा देखा गया है कि सीबीएसई की घोषणा से पहले ही कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिजल्ट डेट संबंधित सूचनाएं लीक हुई हैं.

कब जारी होगा रिजल्‍ट?
हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी रिजल्‍ट डेट और टाइम के संबंध में कोई जानकारी जारी नहीं की गई है. एक बार रिजल्‍ट घोषित होने के बाद, कक्षा 10 और 12 के छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे.

कहां चेक कर सकेंगे रिजल्‍ट?
रिजल्‍ट जारी होने के बाद, छात्र सीबीएसई बोर्ड के आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर मार्कशीट चेक कर सकेंगे. छात्र अपना रिजल्ट digilocker.gov.in और UMANG ऐप पर भी पा सकेंगे. रिजल्‍ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने एग्‍जाम रोल नंबर की मदद से लॉगिन करना होगा. रिजल्‍ट के संबंध में किसी भी ताजा अपडेट के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...