9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के 6 नं गेट पर यूनियन ने किया प्रदर्शन

भेल के 6 नं गेट पर यूनियन ने किया प्रदर्शन

Published on

भोपाल।

भेल कर्मचारियों के मांग को लेकर शुक्रवार को भेल के 6 नं गेट पर भेल कामगार ट्रेड यूनियन सीटू ने सभा का आयोजन किया। यूनियन के प्रवक्ता अतुल मालवीय ने बताया कि आयोजन में सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष लोकेंद्र शेखावत ने कहा कि एसआईपी, पीपी और इंसेंटिव भेल कर्मचारियों का हक है, इसका शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए।

प्रबंधन यदि कर्मचारियों के जीवित मांगों को हल करने के लिए शीघ्र जेसीएम की तिथि घोषित नहीं करती है तो आंदोलन के अगले चरण में प्रबंधन को स्ट्राइक नोटिस जारी किया जाएगा। यूनियन नेता दीपक गुप्ता ने कहा कि पिछले साल मुनाफा युक्त परिणाम आने के बाद भी भेल प्रबंधन कर्मचारियों का बोनस देना नहीं चाहती है इसलिए सीटू यूनियन ने विवस होकर चरणबद्ध आंदोलन शुरु किया।

बीएचईएल जेसीएम की बैठक हैदराबाद में
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल दिल्ली कार्पोरेट ने फैसला लिया है कि  23 मई 2023 को हैदराबाद में जेसीएम की बैठक होगी। इस बैठक में केद्रींय नेताओं के अलावा भेल प्रबंधन के अधिकारी शामिल रहेंगे। गौरतलब है कि इसको लेकर टे्रड यूनियन नेता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। यह जानकारी एचएमएस के वरिष्ठ सचिव हेमंत सिंह ने दी।

साहू भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के प्रदेश महामंत्री बने
भोपाल। चंद्रमोहन साहू अध्यक्ष साहू समाज बीएचईएल इकाई भोपाल को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। साहू भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला भोपाल ग्रामीण प्रभारी होने के साथ ही एक दर्जन से ज्यादा सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के मुख्य सलाहकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के भाई प्रहलाद दामोदर जी मोदी हैं। चंद्रमोहन साहू की नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश नंदलाल साहू ने की है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...