9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में बच्चों ने निकाली स्वच्छता एवं जल संरक्षण के लिए साइकिल...

भेल में बच्चों ने निकाली स्वच्छता एवं जल संरक्षण के लिए साइकिल रैली

Published on

भोपाल।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए सागर सिल्वर स्प्रिंग्स में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। कॉलोनी के बच्चों द्वारा स्वच्छता एवं जल संरक्षण के लिए साइकिल रैली निकाली। रहवासियों से सूखा कचरा, गीला कचरा एवं जैव अवशिष्ट अलग-अलग निकालने एवं तीन डस्टबीन के उपयोग की अपील की गई तथा जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। खास बात यह है कि स्वयं के पॉकेट मनी से पैसे एकत्रित कर समिति के साथ कॉलोनी के बाहर सार्वजनिक प्याऊ प्रारंभ करवाने का संकल्प लिया।

सागर सिल्वर स्प्रिंगस जन कल्याण समिति द्वारा रहवासियों को कपड़े के थैले भी भी वितरित किए गए एवं उनसे पन्नी में कोई भी सामान नहीं खरीदने की शपथ दिलाई गई जिससे पर्यावरण की रक्षा हो सके साथ ही जागरूकता रैली अपनी कॉलोनी से निकलकर वार्ड 74 के विभिन्न क्षेत्रों में घुमाई गई और जन जागरूकता अभियान फैलाकर स्वच्छ भारत मिशन के प्रति लोगों में अपना कर्तव्य निभाने की अपील की गई।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...