19.3 C
London
Saturday, May 23, 2026
Homeराज्ययूपी के चंदौली में काउंटिंग के दौरान पुलिस और किन्नरों में झड़प,...

यूपी के चंदौली में काउंटिंग के दौरान पुलिस और किन्नरों में झड़प, कपड़े उतारकर किया हंगामा

Published on

चंदौली

यूपी के चंदौली जिले से है जहां जिले के पीडीडीयू नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में बने मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिस और निर्दल किन्नर प्रत्याशी के किन्नर समर्थक आपस मे भीड़ गए। इस दौरान किन्नरों ने मतदान में धांधली का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल मचाया। यहां तक कि किन्नरों ने पुलिस कर्मियों पर हमला भी किया। वहीं पुलिस चाहते हुए भी कुछ नही कर सकी। फिलहाल मौके पर माहौल गर्म है और भारी फोर्स तैनात है।

जिले में एक पालिका समेत तीन नगर पंचायतों के लिए मतगणना होना था। तीन नगर पंचायतों में मतगणना सकुशल सम्पन्न हो गया है। पर जिले के सबसे अहम सीट नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर की काउंटिंग दूसरे चरण के बाद ही प्रभावित हो गयी। इस सीट पर निर्दल प्रत्याशी सोनू किन्नर और भाजपा प्रत्याशी मालती देवी के बीच कांटे की टक्कर हो रही थी। पर इस सीट से तीसरे राउंड की घोषणा नही हुई। मौके पर मौजूद किन्नरों का आरोप है कि इस सीट से निर्दल प्रत्याशी सोनू किन्नर जीत रही थी पर भाजपाइयों ने मतगणना केंद के अंदर भारी बवाल किया और रिकाउंटिंग कि मांग करने लगे।

अगर प्रशासन द्वारा जारी सूची को गौर करें तो पालिका सीट के दूरसे चरण में निर्दल प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी से बढ़त बनाई हुई थी। इसके बाद प्रशासन द्वारा तृतीय चरण के लिए कोई प्रेस रिलीज नही की। प्रत्याशी और समर्थकों के साथ आम लोग भी पालिका की रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहें थे। जब काफी देर हो गयी तो किन्नरों का धैर्य जवाब दे दिया और सभी किन्नर धरने पर बैठने के साथ मौके पर काफी बवाल किये। समाचार लिखे जाने तक मौके पर बवाल जारी रहा साथ ही भाजपाइयों द्वारा रिकाउंटिंग की मांग की गई है वहीं इस बाबत किसी भी सक्षम अधिकारी का बयान सामने नही आया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : CM विष्णु देव साय

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए बांसिया में संत गोविंद गुरु की धूणी के दर्शन

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने डूंगरपुर दौरे के दौरान बांसिया स्थित...

डूंगरपुर में सीए भजनलाल शर्मा की मॉर्निंग वॉक, ग्रामीणों से संवाद और बैडमिंटन खेलकर जीता दिल

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह डूंगरपुर जिले के ऐतिहासिक गांव धम्बोला...

पंजाब के जल संकट और अधिकारों पर अमृतसर में महामंथन: रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल के साथ शाम 7 बजे बैठक करेंगे सीएम भगवंत मान

अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान राज्य के जल...

More like this