9.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के जंबूरी मैदान के जाट महाकुंभ में पहुंचे सीएम शिवराज और...

बीएचईएल के जंबूरी मैदान के जाट महाकुंभ में पहुंचे सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमलनाथ

Published on

– शिवराज ने तेजाजी बोर्ड गठन करने की घोषणा तो नाथ ने कहा घोषणा मशीन नहीं, सिर्फ क्रियान्वयन करता हूं

भोपाल

बीएचईएल के जंबूरी मैदान में जाट महाकुंभ का आयोजन किया गया इसमें पहले सीएम शिवराज सिंह और फिर पूर्व सीएम कमलनाथ शामिल हुए। सीएम शिवराज सिंह ने जाट महाकुंभ में वीर तेजाजी बोर्ड का गठन करने की घोषणा की। साथ ही तेजाजी महाराज के निर्वाण दिवस तेजादशमी पर ऐच्छिक अवकाश का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के स्कूलों में जाट समाज के इतिहास को भी पढाया जाएगा।

वहीं कमलनाथ ने कहा कि मैं घोषणा नहीं करता, क्रियान्वयन में विश्वास रखता हूं। समाज के लोगों को 10 टिकट देने की मांग पर कमलनाथ ने कहा कि यह मामला केंद्रीय नेतृत्व का है आपकी बात पार्टी में पहुंचाएंगे। जाट समाज के शैक्षणिक भवन के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में जमीन देने के लिए कमल पटेल को अधिकृत किया। वहीं पूर्व सीएम नाथ ने कहा कि ये वीरों का महाकुंभ है। हमारी संस्कृति हमें एक झंडे के नीचे रखती है। आपको इसे बचाना होगा।

पूर्व राज्यपाल मलिक नहीं पहुंचे महाकुंभ में
महाकुंभ में समाज के बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया था। समाज के लोगों को पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के पहुंचने की काफी उम्मीद थी लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकें। उनके अलावा मुख्यमंत्री चौहान, पूर्व सीएम नाथ, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, कैलाश चौधरी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल, अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह जाट, आरक्षण संघर्ष समिति के यशपाल मलिक, इंडिया नेशनल लोकदल के अध्यक्ष अभय चौटाला, राजस्थान के पूर्व मंत्री रामनारायण डूडी, पूर्व सांसद बद्री लाल जाखड़, मध्यप्रदेश के सांसद राव उदय प्रताप सिंह इस महाकुंभ उपस्थित थे।

समाज की मुख्य मांगें
तेजाजी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए, तेजादशमी पर सरकारी छुट्टी घोषित की जाए, ओबीसी आरक्षण की बहाली की जाए. 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए . शैक्षणिक भवन के लिए जमीन दी जाए। चुनाव में समाज के उम्मीदवारों को भाजपा से 10 टिकट दिए जाएं , ग्वालियर में महाराजा भीमसिंह राणा की छतरी और भीमताल को यथा स्थान पर संरक्षित किया जाए, ओंकारेश्वर में स्थित जाट धर्मशाला को भी यथास्थान पर रखा जाए, हूण विजेता जाट सम्राट यशोधर्मन विर्क की मूर्ति भोपाल में स्थापित की जाए. मंदसौर में स्थित मूर्ति के नीचे शिलालेख पर जाट सम्राट यशोधर्मन विर्क लिखा जाए । जोगा जाट किले की मरम्मत कराकर शिलालेख लगाया जाए. जाट महापुरुषों के इतिहास को मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...