15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedGo First के बाद संकट में एक और एयरलाइन, 300 करोड़ देकर...

Go First के बाद संकट में एक और एयरलाइन, 300 करोड़ देकर सरकार करवाएगी ‘सेफ लैंडिंग’

Published on

नई दिल्ली

गो फर्स्ट एयरलाइन (Go First) की मुश्किल अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि एक और एयरलाइन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। आर्थिक संकट से फंसी एयरलाइन एलायंस एयर की मदद के लिए सरकार सामने आई है। सरकार क्षेत्रीय उड़ान कंपनी में 300 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। इस निवेश को मंजूरी भी मिल गई है। सरकार एलायंस एयर में 300 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश करने जा रही है। ये निवेश फाइनेंशियल संकट में फंसी एयरलाइन कंपनी को मुश्किल से उबरने में मदद करेगी।

एयर इंडिया का हिस्सा
आपतो बता दें कि एलायंस एयर पहले एयर इंडिया (Air India) का हिस्सा थी। एयर इंडिया के अलग होने के बाद अब इसपर एआई एसेट्स होल्डिंग लिमिटेड (AIAHL) की ओनरशिप है। एआईएएचएल केंद्र सरकार का स्पेशल-पर्पस व्हीकल है। बीते कुछ सालों से कंपनी आर्थिक संकट से गुजर रही है। ये मुश्किल कोविड महामारी और लॉकडाउन के बाद से और बढ़ती चली गई। फाइनेंशियल संकट का सामना कर रही ये कंपनी रोजाना 130 उड़ानें संचालित करती है। कोविड के बाद से ये एयरलाइन वित्तीय संकट का सामना कर रही है। पायलटों और कर्मचारियों का वेतन तक नहीं दे पा रही है। कई बार कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया। आर्थिक संकट से जूझ रही इस एयरलाइंस की मदद के लिए सरकार ने 300 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी कर ली है। वित्त मंत्रालय ने एलायंस एयर में 300 करोड़ रुपये के इस निवेश को मंजूरी दे ही है। कंपनी पिछले कुछ सालों से लगातार घाटे में चल रही है। वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी का घाटा 447.76 करोड़ रुपये था।

गो फर्स्ट का संकट गहराता जा रहा है। दिवालिया प्रक्रिया को मंजूरी मिलने के बाद गो फर्स्ट ने अपनी उड़ानों को 23 मई तक के लिए कैंसिल कर दिया है। इससे पहले 19 मई तक के लिए सभी फ्लाइट को कैंसिल करने की बात कही थी। वहीं ग्राहकों को पूरा रिफंड देने की बात कही है, लेकिन अभी भी लोग परेशान है, उन्हें टिकट का रिफंड अभी तक नहीं मिला है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...