13.1 C
London
Sunday, April 5, 2026
HomeUncategorizedके-पॉप सिंगर हेसू की मौत, होटल के कमरे में मिली लाश और...

के-पॉप सिंगर हेसू की मौत, होटल के कमरे में मिली लाश और सुसाइड नोट भी बरामद

Published on

के-पॉप बैंड के फैन्स को एक और बड़ा झटका लगा है। पिछले दिनों के-पॉप के स्टार सिंगर मूनबिन ने कथित रूप से सुसाइड कर लिया था। अब के-पॉप और पॉपुलर ट्रॉट सिंगर Haesoo ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। दावा किया जा रहा है कि हेसू की लाश होटल के कमरे में मिली। साउथ कोरिया की पुलिस को होटल के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। हेसू की मौत से उनके फैन्स को बड़ा झटका लगा है। मात्र 29 साल की उम्र में हेसू के इस कदम से फैन्स शॉक में हैं।

Haesoo की मौत के बारे में तब पता चला जब कुछ दिनों पहले वह एक इवेंट में नहीं पहुंचीं। तब ऑर्गनाइजर्स ने इस बारे में जानकारी दी और सिंगर को लेकर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने जब जांच की तो 13 मई को हेसू का शव उनके होटल के कमरे से बरामद हुआ। अभी यही माना जा रहा है कि हेसू ने सुसाइड किया क्योंकि मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। लेकिन फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

सदमे में फैन्स, कौन थीं हेसू?
यह भी पता नहीं चल पाया कि आखिर हेसू ने सुसाइड जैसा कदम क्यों उठाया। हेसू साउथ कोरिया की पॉपुलर सिंगर थीं और वह खूब इवेंट्स भी करती थीं। उनकी साउथ कोरिया में काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हेसू की मौत से फैन्स और सेलेब्स सदमे में हैं। Haesoo का जन्म 1993 में हुआ था और उन्होंने 2019 में अपने करियर की शुरुआत की थी। हेसू का पहला एल्बम My Life, Me था। लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी तब मिली जब वह The Trot Show में नजर आईं।

मूनबिन की भी मिली थी लाश
वहीं 19 अप्रैल को के-पॉप सिंगर मूनबिन की लाश गंगनम स्थित उनके घर पर मिली थी। मात्र 25 साल की उम्र में उन्होंने सुसाइड जैसा कदम उठा लिया था। हालांकि पुलिस ने मूनबिन की मौत की जांच शुरू कर दी थी, लेकिन शुरुआती जांच में इसे सुसाइड ही माना गया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर उज्जैन के बाद अब बाबा विश्वनाथ के धाम...

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...