12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यदेवर के साथ डांस कर रही थी पत्नी, गुस्साए पति ने दो...

देवर के साथ डांस कर रही थी पत्नी, गुस्साए पति ने दो भाईयों को काट डाला

Published on

कबीरधाम,

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के बनगौरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई. यहां एक शख्स ने अपने दो भाइयों की हत्या कर दी. साथ ही जीजा और बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि परिवार शादी समारोह में मंडप के नीचे नाच गाना चल रहा था और आरोपी की पत्नी भी अपने देवर और अन्य परिजनों के साथ डांस कर रही थी.

इसे देखकर शख्स आग बबूला हो गया. शराब के नशे में तिन्हा बेगा ने धारदार हथियार से पत्नी पर वार किया. इस दौरान उसके दोनों छोटे भाइयों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसने दोनों भाइयों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया.

जीजा और बड़े भाई पर भी किया हमला
इतने पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ. आरोपी ने बीच-बचाव में उतरे अपने जीजा और बड़े भाई पर भी हमला कर दिया. इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत ही नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है.

इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और इस खूनी खेल को देकर हर कई डर गया. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच शुरू की.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए एसपी डॉक्टर लालउमेंद सिंह ने बताया कि शादी समारोह में एक शख्स ने अपने दो भाइयों की हत्या कर दी. जीजा और बड़े भाई को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...