18.7 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeराज्यझारखंड में एयर एंबुलेंस के बाद 'बोट एंबुलेंस' की हुई शुरुआत, गंगा...

झारखंड में एयर एंबुलेंस के बाद ‘बोट एंबुलेंस’ की हुई शुरुआत, गंगा नदी में चलेंगी

Published on

साहिबगंज,

झारखंड में एयर एंबुलेंस के बाद साहिबगंज में पहली बार बोट एंबुलेंस की शुरुआत हुई है. सोमवार को इसकी शुरुआत राजमहल से सांसद विजय कुमार हांसदा, राजमहल से विधायक अनंत कुमार ओझा और उपायुक्त रामनिवास यादव ने संयुक्त रूप से की.बोट एंबुलेंस की सुविधा शुरू होने से गंगा नदी के दियारा इलाकों में रहने वाले करीब ढाई लाख की आबादी को लाभ होगा. ‘बोट एंबुलेंस’ के उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन में डिप्टी कमिश्नर रामनिवास यादव ने बताया कि साहिबगंज जिले में लगभग 83 किलोमीटर एरिया में गंगा नदी बहती हैं.

बाढ़ के दौरान लोगों को मिल सकेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
मानसून के समय बाढ़ आने पर यह इलाका जलमग्न हो जाता है. इस दौरान इन इलाकों से सड़क संपर्क पूरी तरह से कट जाता है. ऐसी स्थिति में लोगों को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने में बोट एंबुलेंस वरदान साबित होगी. डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मानसून के दौरान टीकाकरण सहित तमाम स्वास्थ्य कार्यक्रम ठप पड़ जाते हैं. इसलिए जिला प्रशासन लोगों को सुचारू स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए बोट एंबुलेंस शुरू करने का फैसला लिया है.

विधानसभा में उठाई थी बोट एंबुलेंस की मांग- विधायक
वहीं, राजमहल से विधायक अनंत कुमार ओझा ने बताया कि उन्होंने लगभग दो साल पहले राजमहल एवं साहिबगंज इलाके के गंगा तट से सटे बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों के लिए बोट एंबुलेंस की मांग विधानसभा में उठाई थी.

लाइफ लाइन साबित होगी बोट एंबुलेंस- MLA
विधायक अनंत ने आगे कहा कि प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई. मगर, उन्हें खुशी है कि उनकी मांग को पूरा किया गया. गंगा नदी के किनारों पर रहने वाले लोग इसका लाभ उठा सकेंगे. खासकर बाढ़ के दिनों में यह उनके लिए लाइफ लाइन साबित होगी. विधायक ने बोट एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया.

डीएमएफटी फंड से हुई है इनकी खरीद – सांसद विजय कुमार
वहीं, सांसद विजय कुमार हासदा ने जिला प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया. उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य सेवा में सुधार कराना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है. बोट एंबुलेंस जिला प्रशासन की ओर से डिस्टिक मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी ) के द्वारा खरीदी गई है.एक बोट की कीमत लगभग 29.17 लाख रुपये है. इस तरह से दोनों बोट एंबुलेंस की कुल कीमत 58.34 लाख रुपये है. इसमें ऑक्सीजन सिलेंडर, मरीजों के लिए केबिन, लैब टेक्नीशियन के साथ कई अन्य सुविधाएं भी हैं.

आपदा की स्थिति में काम आएंगे इसमें लगे दो इंजन
सांसद ने ये भी कहा कि इनकी देख-रेख बोट एंबुलेंस उपलब्ध कराने वाली एजेंसी दो साल तक करेगी. बोट एंबुलेंस पूरी तरह से वातानुकूलित हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, इसमें गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी भी करवाई जा सकती है. बोट एंबुलेंस तमाम तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इसमें दो इंजन लगे हुए हैं, जो आपदा की स्थिति में उपयोग में लाए जा सकते हैं.

 

Latest articles

कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज, कांग्रेस बोली-फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएंगे

विधायकों को लेकर बेंगलुरू जा रहा विमान रनवे से लौटा भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी...

बगावत की आहट के बीच ममता के गुट का दावा- शाह के बुलावे पर दिल्ली गए यूसुफ पठान?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी बगावत अब और...

कांग्रेस के कई विधायक विशेष विमान से बंगलूरू रवाना, अजय सिंह बोले- चार-पांच भाजपा नेता हमारे संपर्क में

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने...

MP में मंडी फ़ीस बढ़ी; सरकार को ₹800 करोड़ का रेवेन्यू मिलेगा; भोपाल मेट्रो की लागत बढ़कर ₹10,033 करोड़ हुई

भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने इसकी...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...