15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedविक्की कौशल के बर्थडे पर कटरीना ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, लिखा-...

विक्की कौशल के बर्थडे पर कटरीना ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, लिखा- थोड़ा डांस, ढेर सारा प्यार

Published on

विक्की कौशल का 16 मई को 34वां बर्थडे है और इस मौके पर एक्ट्रेस ने पति की अनदेखी तस्वीर शेयर की है। साथ ही पति पर ढेर सारा प्यार बरसाते हुए दिल से दुआ भी दी है। कटरीना और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। कटरीना ने फैन्स के साथ विक्की कौशल और अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की और दिल की बात भी लिखी।

Katrina Kaif ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में Vicky Kaushal उन्हें गले लगाए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर बेहद खूबसूरत है और फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं।

थोड़ा सा डांस और ढेर सारा प्यार…
इन तस्वीरों के साथ कटरीना ने लिखा, ‘थोड़ा सा डांस, ढेर सारा प्यार। हैप्पी वाला बर्थडे मेरे हार्ट।’ कटरीना के इस पोस्ट पर एक फैन ने डांस वीडियो की डिमांड कर डाली। फैन ने लिखा, ‘हमें इस डांस का वीडियो चाहिए।’ एक अन्य फैन ने कमेंट किया, ‘एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे दोनों।’

इन फिल्मों में दिखेंगे विक्की और कटरीना
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल जहां जल्द ही ‘जरा हटके जरा बच के’ में नजर आएंगे, वहीं कटरीना कैफ ‘टाइगर 3’ में दिखेंगी। विक्की कौशल की ‘जरा हटके जरा बच के’ 2 जून को रिलीज होगी। इसमें उनके ऑपोजिट सारा अली खान हैं। इस फिल्म के अलावा विक्की कौशल ‘सैम बहादुर’, ‘डंकी’ और ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ में नजर आएंगे। वहीं कटरीना कैफ के पास भी एक और फिल्म है, जिसका नाम ‘मैरी क्रिसमस’ है। इसमें उनके ऑपोजिट विजय सेतुपति नजर आएंगे।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...