16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedनया रेलवे ऐप लॉन्च, कंफर्म ट्रेन टिकट के साथ सफर में मिलेगा...

नया रेलवे ऐप लॉन्च, कंफर्म ट्रेन टिकट के साथ सफर में मिलेगा Netflix का मजा

Published on

NuRe भारत नेटवर्क और रेलटेल की तरफ से एक नया रेलवे ऐप PIPOnet लॉन्च कर दिया गया है। इस ऑल न्यू रेलवे पैसेंजर ऐप में एक साथ कई सारी सर्विस का लुत्फ उठाया जा सकता है। इसमें ई-टिकटिंग के साथ सफर के दौरान रुकने के लिए होटल बुकिंग और एंटरटेनमेंट ऐप्स को शामिल किया गया है। RailTel ने कहा कि उसकी तरफ से NuRe भारत नेटवर्क के साथ एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप की गई है

अगले हफ्ते तक लॉन्च हो सकता है ऐप
यह ऐप अगले दो हप्ते में एंड्रॉइड प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि ऐप iOS यूजर्स के लिए कब तक उपलब्ध होगा, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं है। कंपनी के दावे के मुताबिक उनकी तरफ से ऐप में Netflix, Uber, Ola जैसी सर्विस को इंटीग्रेट किया गया है। इसके अलावा इस प्लेटफॉर्म पर पैसेंजर ऑनलाइन ट्रेन टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, रुकने का रिजर्वेशन, फूड जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इस ऐप पर विज्ञापन के लिए भी स्पेस मौजूद है। कंपनी ऐप से अगले 5 साल में 1,000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का लक्ष्य रखा है।

फ्री में नहीं मिलेंगी सर्विस
बता दें कि इस ऐप पर टिकट के साथ कोई भी सर्विस फ्री में नहीं दी जाएगी। मतलब आपको ऑनलाइन ट्रेन टिकट के लिए भी पैसे देने होंगे। साथ ही अगर आप कोई अन्य सर्विस का उत्फ उठाना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आपको पैसा देना होगा।

सिंगल ऐप में ढ़ेर सारी सुविधाएं
PIPOnet के सिंगल रेलवे ऐप में आपको कई अन्य ऐप की ऐप्स की सुविधाएं मिलेंगी। ऐसे में यूजर्स को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...